गुनगुने पानी में आंवला पाउडर मिलाकर पीने के फायदे

गुनगुने पानी में आंवला पाउडर मिलाकर पीने के फायदे (sportskeeda Hindi)
गुनगुने पानी में आंवला पाउडर मिलाकर पीने के फायदे (sportskeeda Hindi)

अक्सर लोग अपनी सुबह की शुरूआत गुनगुने पानी के साथ करते हैं। जो सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन अगर गुनगुने पानी में आंवला पाउडर (Amla Powder) मिलाकर सेवन किया जाए तो इसका फायदा सेहत के लिए गुणों से भरपूर होता है। आंवला पाउडर औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसलिए अगर आप गुनगुने पानी में आंवला पाउडर मिलाकर पीते हैं, तो इससे स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। बता दें कि आंवला पाउडर में फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन सी, विटामिन ए, आयरन, कैल्शियम और विटामिन ई काफी अधिक मात्रा में पाया जाता है। तो आइए जानते हैं इस मिश्रण के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

गुनगुने पानी में आंवला पाउडर मिलाकर पीने के फायदे : Benefits Of Drinking Lukewarm Water Mixed With Amla Powder In Hindi

इम्यूनिटी होती है मजबूत

आंवला में विटामिन सी का भंडार पाया जाता है। इसलिए अगर आप गुनगुने पानी में आंवला पाउडर मिलाकर पीते हैं, तो इससे इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है। जिससे आपका शरीर वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बच सकते हैं।

पेट के लिए फायदेमंद -

गुनगुने पानी में आंवला पाउडर मिलाकर पीने से पेट को बहुत लाभ मिलका है। क्योंकि इस मिश्रण का सेवन से पाचन तंत्र (Digestion) मजबूत होता है और पाचन से जुड़ी समस्या जैसे कब्ज, अपच दूर होती है।

वजन कम करने में मददगार -

अगर आप अपना वजन (Weight) कम करना चाहते हैं, तो इसके लिए गुनगुने पानी में आंवला पाउडर मिलाकर पीना चाहिए। क्योंकि इस मिश्रण का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और वजन कम करने में मदद मिलती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
App download animated image Get the free App now