दूध में मिलाकर पिएं मिश्री और घी, मिलेंगे ये 6 फायदे

दूध में मिलाकर पिएं मिश्री और घी, मिलेंगे ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
दूध में मिलाकर पिएं मिश्री और घी, मिलेंगे ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

दूध का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि दूध पोषक तत्वों से भरपूर होता है। दूध का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी दूध में मिश्री और घी मिलाकर सेवन किया है। दूध में मिश्री और घी मिलाकर पीना सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है। इस मिश्रण का सेवन करने से शरीर को पर्याप्त ऊर्जा मिलती है, साथ ही स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। तो आइए जानते हैं दूध में मिश्री और घी मिलाकर पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

दूध में मिलाकर पिएं मिश्री और घी, मिलेंगे ये 6 फायदे-Benefits Of Drinking Milk Mixed With Sugar Candy And Ghee In Hindi

दूध में पोषक तत्व- दूध प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन डी, विटामिन ए, विटामिन ई, मैग्नीशियम, फास्फोरस जैसे तत्वों से भरपूर होता है।

मिश्री में पोषक तत्व- मिश्री में विटामिन्स, खनिज, विटामिन B-12 और अमीनो एसिड्स जैसे तत्व पाए जाते हैं।

घी में पोषक तत्व- घी विटामिन ए, विटामिन डी और विटामिन ई, फैटी एसिड से भरपूर होता है।

दूध, मिश्री और घी के फायदे

शरीर को रखे एनर्जेटिक

अगर आप कमजोरी और सुस्ती महसूस हो रही है, तो आपको दूध में मिश्री और घी मिलाकर पीना चाहिए। क्योंकि इस मिश्रण में पाया जाने वाला पोषक तत्व शरीर को ऊर्जावान (Energetic) रखने में मदद करता है।

हड्डियों को बनाए मजबूत

अगर आप दूध में मिश्री और घी मिलाकर पीते हैं, तो यह हड्डियों (Bones) को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इस मिश्रण में कैल्शियम और विटामिन डी मौजूद होता है, जो हड्डियों को स्वस्थ और मजबूत बनाने में मदद करता है।

दिल को रखे स्वस्थ

अगर आप दूध में मिश्री और घी मिलाकर पीते हैं, तो यह दिल (Heart) को स्वस्थ रखने में मदद करता है। क्योंकि इसमें मौजूद तत्व बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है, साथ ही इसके सेवन से ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

पाचन में करे सुधार

अगर आप दूध में मिश्री और घी मिलाकर पीते हैं, तो यह पाचन (Digestion) स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला तत्व पाचन क्रिया में सुधार करता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

त्वचा को रखे स्वस्थ

अगर आप दूध में मिश्री और घी मिलाकर पीते हैं, तो यह त्वचा (Skin) को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला विटामिन ई त्वचा को स्वस्थ रखने में और त्वचा को ग्लोइंग बनाने में मदद करता है।

इम्यूनिटी को करे बूस्ट

कमजोर इम्यूनिटी होने पर अगर आप दूध में मिश्री और घी मिलाकर पीते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला विटामिन इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है, जिससे आपका मौसमी बीमारियों से बचाव होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications