नीम का काढ़ा पीने से मिलते हैं ये 6 फायदे

नीम का काढ़ा पीने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
नीम का काढ़ा पीने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

नीम का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि नीम औषधीय गुणों से भरपूर होता है। नीम का सेवन वैसे तो कई तरीकों से किया जा सकता है, लेकिन क्या आपने कभी नीम के काढ़े का सेवन किया है। नीम का काढ़ा सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है। नीम के काढ़े का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनती है, साथ ही स्वास्थ्य से जुड़ी कई अन्य समस्याओं में भी फायदा पहुंचता है। क्योंकि नीम एंटी बैक्टीरियल, एंटी सेप्टिक और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाते हैं। तो आइए जानते हैं नीम का काढ़ा पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

नीम का काढ़ा पीने से मिलते हैं ये 6 फायदे-Benefits Of Drinking Neem Kadha In Hindi

वजन को करे कम

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको नीम के काढ़े का सेवन करना चाहिए। जी हां क्योंकि इस काढ़े का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और कैलोरी तेजी से बर्न होती है, जिससे वजन कम करने में फायदा मिलता है।

गले के खराश में फायदेमंद

अगर आप गले में खराश की समस्या से परेशान हैं, तो आपको नीम के काढ़े का सेवन करना चाहिए। जी हां क्योंकि इसमें पाया जाने वाला एंटी इंफ्लेमेटरी गुण गले में होने वाले खराश को दूर करने में मदद करता है।

शरीर को करे डिटॉक्स

अनहेल्दी डाइट की वजह से शरीर में टॉक्सिन्स जमा हो जाते हैं, ऐसे में अगर आप नीम के काढ़े का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। जी हां क्योंकि इस काढ़े का सेवन करने से शरीर में जमे विषाक्त पदार्थ को बाहर निकलते हैं और शरीर डिटॉक्स होता है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

अगर आप नीम के काढ़े का सेवन करते हैं, तो यह त्वचा को लाभ पहुंचाता है। जी हां क्योंकि इसके सेवन से विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं, जिससे त्वचा से जुड़ी समस्याएं दूर होती है और त्वचा पर निखार आता है।

इम्यूनिटी को करे बूस्ट

कमजोर इम्यूनिटी होने पर अगर आप नीम के काढ़े का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। जी हां क्योंकि इसमें पाया जाने वाला एंटी बैक्टीरियल गुण इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करता है, जिससे आपका वायरल संक्रमण से बचाव होता है।

पेट के लिए फायदेमंद

अगर आप नीम के काढ़े का सेवन करते हैं, तो यह पेट को लाभ पहुंचाता है। जी हां इस काढ़े का सेवन करने से एसिडिटी, अपच जैसी समस्याएं दूर होती है। साथ ही इसके सेवन से पाचन क्रिया (Digestion) भी बेहतर बनती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications