बिच्छू बूटी की चाय पीने से दूर होते हैं ये 5 रोग

बिच्छू बूटी की चाय पीने से दूर होते हैं ये रोग(फोटो-Sportskeeda hindi)
बिच्छू बूटी की चाय पीने से दूर होते हैं ये रोग(फोटो-Sportskeeda hindi)

कई ऐसे पौधे होते हैं, जो औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। उन्हीं में से एक पौधा बिच्छू बूटी है। बिच्छू बूटी पौधे को स्टिंगिंग बिछुआ के नाम से भी जाना जाता है। बिच्छू बूटी का सेवन वैसे तो कई तरीकों से किया जा सकता है, लेकिन क्या आपने कभी बिच्छू बूटी से बनी चाय का सेवन किया है। बिच्छू बूटी की चाय का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है, साथ ही अन्य कई बीमारियों में भी फायदा पहुंचता है। क्योंकि बिच्छू बूटी एंटी बैक्टीरियल, एंटी हाइपरग्लाइसेमिक, एंटी हाइपरटेंसिव गुण मौजूद होते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाते हैं। तो आइए जानते हैं बिच्छू बूटी की चाय पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

बिच्छू बूटी की चाय पीने से दूर होते हैं ये 5 रोग-Benefits Of Drinking Nettle Tea In Hindi

डायबिटीज में फायदेमंद

अगर आप डायबिटीज (Diabetes) के मरीज हैं, तो आपको बिच्छू बूटी की चाय का सेवन करना चाहिए। क्योंकि बिच्छू बूटी की चाय में एंटी हाइपलग्लाइसेमिक गुण मौजूद होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।

रक्तचाप को रखे नियंत्रित

अगर आप उच्च रक्तचाप (High Blood Pressure) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको बिच्छू बूटी की चाय का सेवन करना चाहिए। क्योंकि बिच्छू बूटी की चाय में एंटी हाइपरसेंटिव गुण पाया जाता है, जो रक्तचाप को नियंत्रित रखने में मदद करता है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

अगर आप बिच्छू बूटी की चाय का सेवन करते हैं, तो यह त्वचा (Skin) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि बिच्छू बूटी की चाय में एंटी बैक्टीरियल गुण होता है, जो त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में और त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

पेट के लिए फायदेमंद

अगर आप बिच्छू बूटी की चाय का सेवन करते हैं, तो यह पेट के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इस चाय में मौजूद गुण एसिडिटी और पेट दर्द की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं। साथ ही इसमें एंटी अल्सर गुण मौजूद होता है, जो अल्सर की समस्या को दूर करने में भी मदद करता है।

जोड़ों का दर्द दूर करे

अगर आप जोड़ों में दर्द या सूजन (Joint pain and swelling) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको बिच्छू बूटी की चाय का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुण दर्द और सूजन को कम करने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।