प्याज की चाय पीने के 6 अद्भुत फायदे

प्याज की चाय पीने के अद्भुत फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
प्याज की चाय पीने के अद्भुत फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

प्याज का इस्तेमाल लगभग हर भारतीय रसोई में किया जाता है। इसका सेवन सब्जी बनाने से लेकर सलाद के रूप में किया जाता है। प्याज में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी प्याज की चाय का सेवन किया है। प्याज की चाय का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। प्याज की चाय का सेवन करने से स्वास्थ्य संबधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि प्याज में पर्याप्त मात्रा में सोडियम, पोटेशियम, फोलेट्स, विटामिन ए, सी, ई, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन और फास्फोरस जैसे तत्व पाए जाते हैं, साथ ही इसमें एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभकारी होते हैं। तो आइए जानते हैं प्याज की चाय पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

प्याज की चाय पीने के 6 अद्भुत फायदे-Benefits Of Drinking Onion Tea In Hindi

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों को अपने खान-पान का खास ध्यान रखना पड़ता है, ऐसे में डायबिटीज के मरीज अगर प्याज की चाय का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि प्याज की चाय में कई ऐसे तत्व मौजूद होते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

रोग प्रतिरोधक क्षमता होती है मजबूत

प्याज की चाय विटामिन सी से भरपूर होती है, इसलिए अगर आप प्याज की चाय का सेवन करते हैं, तो इससे रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

वजन कम करने में मददगार

अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको प्याज की चाय का सेवन करना चाहिए। जी हां क्योंकि इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। जिससे वजन कम करने में फायदा मिलता है।

कैंसर का खतरा होता है कम

कैंसर (Cancer) जैसी घातक बीमारी के जोखिम को कम करने के लिए प्याज की चाय का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें एंटी ऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं, जो कैंसर के सेल्स को पनपने से रोकने में मदद करते हैं।

ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल

हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) की समस्या होने पर प्याज की चाय का सेवन बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि प्याज की चाय में एक ऐसा एंटी-ऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को कम करने का काम करता है। जिससे हार्ट से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम होता है।

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल

हाई कोलेस्ट्रॉल (High Cholesterol) की समस्या होने पर प्याज की चाय का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि प्याज की चाय में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण शरीर में बढ़ते खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक होते हैं। जिससे हार्ट हेल्दी रहता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications