खाली पेट संतरे का जूस पीने के 6 फायदे

खाली पेट संतरे का जूस पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
खाली पेट संतरे का जूस पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

संतरे के जूस का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि संतरे का जूस पोषक तत्वों से भरपूर होता है। संतरे के जूस का सेवन वैसे तो आप किसी भी समय कर सकते हैं, लेकिन संतरे के जूस का सेवन अगर आप खाली पेट करते हैं, तो यह सेहत के लिए ज्यादा गुणकारी होते हैं। खाली पेट संतरे के जूस का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। साथ ही इस ड्रिंक के सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी अन्य कई समस्याएं भी दूर होती है। क्योंकि संतरे के जूस में प्रचुर मात्रा में विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन बी, एमिनो एसिड, कैल्शियम, आयोडीन, फॉस्फोरस, सोडियम, मिनरल्स और फाइबर जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं खाली पेट संतरे का जूस पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

खाली पेट संतरे का जूस पीने के 6 फायदे-Benefits Of Drinking Orange Juice On Empty Stomach In Hindi

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

संतरे का जूस एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप खाली पेट संतरे के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी बूस्ट (Boost Immunity) होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

वजन कम करने में सहायक

अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको खाली पेट संतरे के जूस का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर भूख को कंट्रोल करता है, जिससे वजन कम करने में फायदा मिलता है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

संतरे का जूस विटामिन सी और विटामिन ई से भरपूर होता है, जो त्वचा (Skin) के लिए फायदेमंद होता है। खाली पेट संतरे के जूस का सेवन करने से त्वचा से जुड़ी समस्याएं दूर होती है और त्वचा पर निखार आता है।

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल

हाई कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) की शिकायत होने पर अगर आप खाली पेट संतरे के जूस का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में सहायक होता है। जिससे दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल

संतरे का जूस पोटेशियम से भरपूर होता है, जो हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) वाले मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। खाली पेट संतरे के जूस का सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। साथ ही इसके सेवन से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर रहता है।

शरीर होता है डिटॉक्स

अगर आप नियमित रूप से खाली पेट संतरे के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में जमे विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं और शरीर डिटॉक्स (Detox) होता है। जिससे आप कई बीमारियों से सुरक्षित रह सकते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications