खाली पेट पिएं सत्तू, मिलेंगे कई फायदे

खाली पेट पिएं सत्तू, मिलेंगे कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
खाली पेट पिएं सत्तू, मिलेंगे कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

गर्मियों में लोग कई तरह के ड्रिंक्स का सेवन करते हैं, ऐसे में अगर आप सत्तू का सेवन करते हैं, तो यह बेहद फायदेमंद होता है। सत्तू पीने से शरीर को ठंडक पहुंचती है और शरीर हाइड्रेट रहता है। वैसे तो सत्तू का सेवन आप किसी भी समय कर सकते हैं, लेकिन सत्तू का सेवन अगर आप खाली पेट करते हैं, तो यह ज्यादा गुणकारी होते हैं। खाली पेट सत्तू पीने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि सत्तू में आयरन, सोडियम, फाइबर, आयरन, मैंगनीज, प्रोटीन, मैग्नीशियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। तो आइए इस लेख के जरिए जानते हैं कि खाली पेट सत्तू पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

खाली पेट पिएं सत्तू, मिलेंगे कई फायदे-Benefits Of Drinking Sattu On An Empty Stomach In Hindi

वजन कम करने में सहायक

अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं और वजन घटाना चाहते हैं, तो आपको खाली पेट सत्तू का सेवन करना चाहिए। क्योंकि सत्तू में मौजूद फाइबर मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है, जिससे वजन कम करने में फायदा मिलता है।

कब्ज में फायदेमंद

अगर आप कब्ज (Constipation) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको खाली पेट सत्तू पीना चाहिए। जी हां इसमें मौजूद फाइबर मल त्याग को आसान बनाता है, जिससे कब्ज की समस्या में फायदा पहुंचता है।

शरीर होता है डिटॉक्स

अगर आप नियमित रूप से सुबह खाली पेट सत्तू पीते हैं, तो इससे शरीर में जमे विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं और शरीर डिटॉक्स (Detox) होता है। जिससे आप कई गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रह सकते हैं।

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज (Diabetes) रोगियों के लिए खाली पेट सत्तू पीना फायदेमंद होता है। जी हां क्योंकि सत्तू का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।

पाचन स्वास्थ्य में होता है सुधार

पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए खाली पेट सत्तू पीना फायदेमंद होता है। क्योंकि सत्तू में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन क्रिया में सुधार करता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

शरीर को पहुंचती है ठंडक

गर्मी में अगर आप रोजाना नियमित रूप से खाली पेट सत्तू का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर को ठंडक पहुंचती है और शरीर हाइड्रेट (Hydrate) रहता है। साथ ही इसके सेवन से लू से भी बचाव होता है।

शरीर को मिलती है ऊर्जा

कमजोरी और सुस्ती महसूस होने पर अगर आप रोजाना खाली पेट सत्तू पीते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद आयरन, प्रोटीन जैसे तत्व शरीर को दिनभर एनर्जेटिक (Energetic) रखने में मदद करते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now