भीगे खजूर का पानी पीने के 7 फायदे

भीगे खजूर का पानी पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
भीगे खजूर का पानी पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

भीगे खजूर का सेवन तो आपने किया होगा, लेकिन क्या आपने कभी भीगे खजूर के पानी का सेवन किया है। भीगे खजूर के पानी का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि खजूर पोषक तत्वों से भरपूर होता है और खजूर को जब पानी में भिगोकर रखते हैं, तो यह पोषण पानी में अवशोषित हो जाता है। भीगे खजूर के पानी का सेवन करने से खून की कमी दूर होती है, रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है, साथ ही कई बीमारियों से भी बचाव होता है। क्योंकि भीगे खजूर में कैल्शियम, फाइबर, फ्रुक्टोज, विटामिन और प्रोटीन आदि पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं भीगे खजूर का पानी पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

भीगे खजूर का पानी पीने के 7 फायदे-Benefits Of Drinking Soaked Dates Water In Hindi

टॉक्सिन्स निकलते हैं बाहर

अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट नियमित रूप से भीगे खजूर के पानी का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में जमे टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और शरीर डिटॉक्स (Detox) होता है। जिससे आप कई गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रह सकते हैं।

शरीर को मिलती है ऊर्जा

कमजोरी और सुस्ती महसूस होने पर अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट भीगे खजूर के पानी का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद आयरन, फ्रूक्टोज जैसे तत्व शरीर को दिनभर एनर्जेटिक (Energetic) रखने में मदद करते हैं।

हृदय के लिए फायदेमंद

हृदय (Heart) के लिए भीगे खजूर के पानी का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि भीगे खजूर के पानी का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है, जिससे हृदय स्वस्थ रहता है और हृदय से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है।

ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल

हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) की समस्या से आज के समय में हर चौथा व्यक्ति परेशान हैं, ऐसे में अगर आप रोजाना भीगे खजूर के पानी का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद पोटेशियम और मैग्नीशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

पेट के लिए फायदेमंद

भीगे खजूर के पानी का सेवन पेट के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया (Digestion) में सुधार करता है और अपच, कब्ज जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

स्किन के लिए फायदेमंद

भीगे खजूर के पानी का सेवन स्किन (Skin) के लिए लाभकारी होता है। क्योंकि खजूर विटामिंस से भरपूर होता है, साथ ही इसके सेवन से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं, जिससे स्किन से जुड़ी समस्याएं दूर होती है और स्किन पर ग्लो आता है।

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

भीगे खजूर आयरन, विटामिंस से भरपूर होते हैं, इसलिए अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट इस ड्रिंक का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी बूस्ट (Boost Immunity) होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava