गर्मी में जरूर पिएं इमली का पन्ना, दूर होंगी कई बीमारियां

गर्मी में जरूर पिएं इमली का पन्ना, दूर होंगी कई बीमारियां(फोटो-Sportskeeda hindi)
गर्मी में जरूर पिएं इमली का पन्ना, दूर होंगी कई बीमारियां(फोटो-Sportskeeda hindi)

गर्मी के दिनों में धूप और लू से बचने के लिए लोग आम के पन्ना का सेवन करना पसंद करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी इमली के पन्ना का सेवन किया है। इमली का पन्ना पीने में स्वादिष्ट के साथ-साथ सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। इमली के पन्ना का सेवन करने से लू से बचाव होता है, शरीर को ठंडक पहुंचती है, साथ ही स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि इमली का पन्ना एंटीऑक्सीडेंट गुणों के साथ-साथ विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिन के, विटामिन बी 6, मैग्नीशियम, फास्फोरस, कैल्शियम, प्रोटीन जैसे तत्वों से भरपूर होता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए इस लेख के जरिए जानते हैं गर्मी में इमली का पन्ना पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

गर्मी में जरूर पिएं इमली का पन्ना, दूर होंगी कई बीमारियां-Benefits Of Drinking Tamarind Panna In Summer In Hindi

शरीर रहता है हाइड्रेट

गर्मी के दिनों में शरीर में पानी की कमी होने पर डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। ऐसे में अगर आप इमली के पन्ना का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर हाइड्रेट (Hydrate) रहता है, साथ ही इसके सेवन से लू से भी बचाव होता है।

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल

उच्च कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) की शिकायत होने पर अगर आप इमली के पन्ना का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में मदद करता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारी का जोखिम कम होता है।

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

गर्मी के दिनों में अगर आप इमली के पन्ना का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद मिलती है। जी हां क्योंकि इसमें मौजूद विटामिन सी आपके शरीर के इम्यून पॉवर को मजबूत बनाने में मदद करता है।

शरीर होता है डिटॉक्स

अनहेल्दी डाइट और खराब जीवनशैली के कारण हमारे शरीर में टॉक्सिन्स जमा हो जाते हैं। ऐसे में अगर आप इमली के पन्ना का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में जमे टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और शरीर डिटॉक्स (Detox) होता है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

गर्मी के दिनों में इमली के पन्ना का सेवन त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है। क्योंकि इसके सेवन से शरीर में जमे विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं, जिससे त्वचा से जुड़ी समस्याएं दूर होती है और त्वचा पर निखार (Glowing Skin) आता है।

अपच में फायदेमंद

गर्मी के मौसम में अक्सर कुछ भी गलत खा लेने से तुरंत अपच (Indigestion) की समस्या हो जाती है। ऐसे में अगर आप इमली के पन्ना का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद तत्व अपच की समस्या को दूर करने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now