छुहारा खाने के फायदे

छुहारा खाने के फायदे (sportskeeda Hindi)
छुहारा खाने के फायदे (sportskeeda Hindi)

छुहारा (Chuhara) सेहत के लिए बहुत फायदेमंद ड्राई डेट्स माना जाता है। इसके सेवन से शरीर को कई तरह की समस्याओं से बचाया जा सकता है। छुहारे का सेवन डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद बताया जाता है। अगर छुहारे का सेवन रोजाना किया जाए तो इससे डायबिटीज के साथ स्किन और पाचन को भी बेहतर रख सकते हैं। आपको बता दें कि छुहारे में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट, एंटी माइक्रोबियल, आयरन, मिनरल, कैल्शियम, अमीनो एसिड, फॉस्फोरस और विटामिन जैसे गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मदद कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं छुहारा खाने के फायदे।

youtube-cover

छुहारा खाने के फायदे : Benefits Of Dry Dates In Hindi

डायबिटीज के मरीजों के लिए -

जिन लोगों को डायबिटीज (Diabetes) की समस्या है उन लोगों को अपने खान-पान और लाइफस्टाइल का खास ध्यान देना चाहिए। ऐसे में डायबिटीज के रोगियों को रोजाना छुहारे का सेवन करना चाहिए, इससे डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।

संक्रमण से बचने के लिए -

छुहारे (Chuhara) में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन-ए और विटामिन सी पाया जाता है। इतना ही नहीं इसमें मौजूद एंटीमाइक्रोबियल गुण संक्रमण से बचाने में मदद कर सकते हैं। इसलिए हर व्यक्ति को रोजाना 3 स 4 छुहारे जरूर खाने चाहिए।

हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए -

हड्डियों (Bone) को मजबूत बनाने के लिए दूध के साथ छुहारे का सेवन करना फायदेमंद होता है। छुहारे में मौजूद कैल्शयिम, सेलेनियम, मैग्नीज और कॉपर हड्डियों को कमजोर होने से बचाने में मदद कर सकते हैं।

कब्ज की समस्या दूर करने के लिए -

अगर किसी व्यक्ति को कब्ज की समस्या परेशान करती हैं, तो ऐसे में सुबह-शाम गर्म पानी के साथ छुहारे (Chuhara) का सेवन करें। ये खाने को पचाने में मदद करते हैं। जिससे पेट गैस (Gas) और कब्ज की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

आयरन की कमी दूर करने के लिए -

जब किसी के शरीर में आयरन की कमी होती है, तो इसकी वजह से शरीर में थकान और कमजोरी महसूस होती है। ऐसे में छुहारे का सेवन आयरन (Iron) की कमी को दूर कर शरीर में खून को साफ करने में भी मदद कर सकते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications