सर्दियों में रोज एक कीवी खाने के 6 फायदे

सर्दियों में रोज एक कीवी खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
सर्दियों में रोज एक कीवी खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

सर्दियों के मौसम में बाजार में कई तरह के फल मिलते हैं. जो सेहत को काफी लाभ पहुंचाते हैं। उन्हीं में से एक फल है कीवी, सर्दियों के मौसम में कीवी का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि कीवी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। कीवी में विटामिन सी की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करता है। साथ ही कीवी में विटामिन ई, विटामिन के, फोलेट, कैरोटीनॉयड, फाइबर और पोटेशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, इसलिए सर्दियों में अगर आप रोजाना एक कीवी का सेवन करते हैं, तो इससे स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती है। तो आइए जानते हैं सर्दियों में रोज एक कीवी खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

सर्दियों में रोज एक कीवी खाने के 6 फायदे-Benefits Of Eating A Kiwi Daily In Winter In Hindi

इम्यूनिटी होती है मजबूत

सर्दियों के मौसम में इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है, ऐसे में अगर आप रोजाना एक कीवी का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद विटामिन सी इम्यूनिटी (Immunity) को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। जिससे आप वायरल इंफेक्शन की चपेट में आने से बच सकते हैं।

पाचन क्रिया रहती है दुरुस्त

सर्दियों के मौसम में अगर आप रोजाना एक कीवी का सेवन करते हैं, तो इससे पाचन क्रिया (Digestion) दुरुस्त रहती है। क्योंकि इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में भी मदद करता है।

ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल

सर्दियों के मौसम में हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) की समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। लेकिन सर्दियों में अगर आप रोजाना एक कीवी का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद पोटेशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। जिससे हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है।

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल

सर्दियों के मौसम में अगर आप रोजाना एक कीवी का सेवन करते हैं, तो इससे हाई कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) को कम करने में मदद मिलती है। क्योंकि इसमें फाइबर पाया जाता है, जो बढ़ने खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। जिससे हार्ट हेल्दी रहता है।

स्किन के लिए फायदेमंद

सर्दियों के मौसम में स्किन (Skin) भी प्रभावित होती है, ऐसे में अगर आप रोजाना एक कीवी का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद विटामिन सी और विटामिन ई स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने में मदद करते हैं।

आंखों के लिए फायदेमंद

सर्दियों के मौसम में अगर आप रोजाना एक कीवी का सेवन करते हैं, तो यह आंखों के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें विटामिन ए पाया जाता है, जो आंखों की रोशनी (Eye Sight) को बढ़ाने में मदद करता है। साथ ही इसके सेवन से आंखों से जुड़ी परेशानियां भी दूर होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Be the first one to comment