रोज खाएं 1 आंवला, दूर होंगी ये 7 बीमारियां

रोज खाएं 1 आंवला, दूर होंगी ये बीमारियां(फोटो-Sportskeeda hindi)
रोज खाएं 1 आंवला, दूर होंगी ये बीमारियां(फोटो-Sportskeeda hindi)

आंवला का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि आंवला औषधीय गुणों से भरपूर होता है। जी हां अगर आप रोजाना एक आंवला का सेवन करते हैं, तो इससे आपके शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होती है, वजन कम होता है, साथ ही स्वास्थ्य से जुड़ी कई अन्य समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि आंवला में विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन बी, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्‍नीशियम, आयरन, फाइबर जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। तो आइए जानते हैं रोजाना एक आंवला खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

रोज खाएं 1 आंवला, दूर होंगी ये 7 बीमारियां-Benefits Of Eating Amla Daily In Hindi

प्रतिरक्षा प्रणाली बनाए मजबूत

अगर आप रोजाना 1 आंवला को अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो इसमें पाया जाने वाला विटामिन सी आपके शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली (Immunity) को मजबूत बनाने में मदद करता है, जिससे आपका मौसमी बीमारियों से बचाव होता है।

पाचन में करे सुधार

अगर आप रोजाना 1 आंवला का सेवन करते हैं, तो यह पाचन (Digestion) स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है। जी हां इसमें पाया जाने वाला फाइबर पाचन क्रिया में सुधार करता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

आंखों को रखे स्वस्थ

अगर आप रोजाना 1 आंवला को अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो यह आंखों को लाभ पहुंचाता है। जी हां क्योंकि इसमें पाया जाने वाला विटामिन ए आंखों को स्वस्थ रखने में और आंखों की रोशनी (Eye Sight) में सुधार करने में मदद करता है।

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद

अगर आप रोजाना 1 आंवला को अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो यह त्वचा (Skin) और बालों (Hair) को लाभ पहुंचाता है। जी हां क्योंकि इसमें पाया जाने वाला विटामिन ई और विटामिन सी त्वचा को स्वस्थ रखने में और बालों को मजबूत बनाने में मदद करता है।

हड्डियों को बनाए मजबूत

अगर आप आंवला का सेवन करते हैं, तो यह हड्डियों (Bones) को लाभ पहुंचाता है। जी हां क्योंकि इसमें पाया जाने वाला कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाता है और हड्डियों से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में मदद करता है।

हृदय के लिए फायदेमंद

अगर आप आंवला का सेवन करते हैं, तो यह हृदय (Heart) को लाभ पहुंचाता है। जी हां क्योंकि इसमें पाया जाने वाला एंटी ऑक्सीडेंट गुण कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है, जिससे हृदय से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

वजन को करे कम

अगर आप वजन कम (Weight loss) करना चाहते हैं, तो आपको रोजाना 1 आंवला का सेवन करना चाहिए। जी हां क्योंकि इसमें पाया जाने वाला फाइबर वजन को कम करने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications