करेले का पराठा खाने से मिलते हैं ये 5 फायदे

करेले का पराठा खाने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
करेले का पराठा खाने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

करेले का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि करेला औषधीय गुणों से भरपूर होता है। करेले का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी करेले के पराठा का सेवन किया है। करेले के पराठा का सेवन सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है। करेले के पराठा का सेवन करने वजन कम करने से लेकर कोलेस्ट्रॉल तक कंट्रोल होता है, साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई अन्य समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि करेला विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, बीटा कैरोटीन, लूटीन, आइरन, जिंक, पोटैशियम, मैग्नीशियम जैसे तत्वों से भरपूर होता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए इस लेख के जरिए जानते हैं करेले का पराठा खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

करेले का पराठा खाने से मिलते हैं ये 5 फायदे-Benefits Of Eating Bitter Gourd Paratha In Hindi

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों को अपने खान-पान का खास ध्यान रखना पड़ता है, ऐसे में डायबिटीज के मरीज अगर करेले के पराठा का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि करेले में मौजूद तत्व ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।

कोलेस्ट्रॉल को करे कंट्रोल

हाई कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) की समस्या हार्ट के लिए हानिकारक होती है, इसलिए इसे कंट्रोल करना जरूरी होता है। कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए अगर आप करेले के पराठा का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है, जिससे हार्ट अटैक, स्ट्रोक जैसी बीमारी का खतरा कम होता है।

पाचन को रखे दुरुस्त

पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए करेले के पराठा का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि करेले का पराठा फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचन क्रिया में सुधार करता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

वजन कम करने में सहायक

अगर आप अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं और वजन कम (Weight Loss) करना चाहते हैं, तो आपको करेले के पराठा का सेवन करना चाहिए। क्योंकि करेले के पराठे में कैलोरी की मात्रा कम और फाइबर की अधिक होती है, जो वजन को कम करने में मदद करता है।

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

करेले का पराठा एंटी बैक्टीरियल और विटामिन सी से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप करेले के पराठा का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी बूस्ट (Boost Immunity) होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now