गोभी, गाजर और शलजम का अचार खाने के 5 फायदे

गोभी, गाजर और शलजम का अचार खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
गोभी, गाजर और शलजम का अचार खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

गोभी, गाजर और शलजम का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि ये तीनों ही सब्जियां कई पोषक तत्वों से भरपूर होती है। वैसे तो इनका सेवन आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी गोभी, गाजर और शलजम के अचार का सेवन किया है। इस अचार का सेवन करने से पाचन स्वास्थ्य बेहतर रहता है, साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं में फायदा पहुंचता है। तो आइए जानते हैं गोभी, गाजर और शलजम का अचार खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

गोभी, गाजर और शलजम का अचार खाने के 5 फायदे-Benefits Of Eating Cauliflower, Carrot And Turnip Pickle In Hindi

गोभी में पोषक तत्व- गोभी में आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम, ज़िंक, कॉपर, फॉस्फोरस, फाइबर पाया जाता है।

गाजर में पोषक तत्व- गाजर में विटामिन ए, फाइबर, पोटेशियम और विटामिन बी6 मौजूद होता है।

शलजम में पोषक तत्व- शलजम विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई आयरन, कैल्शियम, पोटेशियम, सोडियम से भरपूर होता है।

गोभी, गाजर और शलजम के फायदे

इम्यूनिटी को बूस्ट करे

अगर आप इम्यूनिटी (Immunity) बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको गोभी, गाजर और शलजम के अचार का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला विटामिन सी इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करता है। जिससे आपका मौसमी बीमारियों से बचाव होता है।

आंखों की रोशनी बढ़ाएं

अगर आप गोभी, गाजर और शलजम के अचार का सेवन करते हैं, तो यह आंखों को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला विटामिन ए आंखों को स्वस्थ रखने में और आंखों की रोशनी (Eye Sight) को बढ़ाने में मदद करता है।

त्वचा को स्वस्थ रखे

अगर आप गोभी, गाजर और शलजम के अचार का सेवन करते हैं, तो यह त्वचा (Skin) को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला विटामिन्स त्वचा को स्वस्थ रखने में और ग्लोइंग बनाने में मदद करता है।

पाचन में सुधार करे

अगर आप गोभी, गाजर और शलजम के अचार का सेवन करते हैं, तो यह पाचन (Digestion) स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला फाइबर पाचन क्रिया में सुधार करता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

जोड़ों का दर्द करे दूर

अगर आप जोड़ों में दर्द और सूजन (Joint pain and swelling) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको गोभी, गाजर और शलजम के अचार का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला एंटी इंफ्लेमेरी गुण दर्द और सूजन को कम करने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications