जीरा है सेहत के लिए वरदान, सुबह खाली खाने से मिलते हैं ये 6 फायदे

खाली पेट जीरा खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
खाली पेट जीरा खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

जीरा (Cumin) एक मसाला है, जिसका उपयोग खाने में स्वाद को बढ़ाने के लिए किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं जीरा का सेवन सेहत को भी कई लाभ पहुंचाता है। जी हां अगर आप सुबह खाली पेट जीरा का सेवन करते हैं, तो मोटापा तो कंट्रोल होता ही है, साथ ही कई और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि जीरा औषधीय गुणों से भरपूर होता है। जीरा में आयरन, कॉपर, कैल्शियम, पोटैशियम, मैगनीज, जिंक, मैगनीशियम, विटामिन ई, विटामिन ए, विटामिन सी और बी-कॉम्प्लैक्स जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। आइए जानते हैं सुबह खाली पेट जीरा खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

जीरा है सेहत के लिए वरदान, सुबह खाली खाने से मिलते हैं ये 6 फायदे

1- कब्ज (Constipation) की शिकायत होने पर जीरा का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि जीरा में फाइबर पाया जाता है, इसलिए अगर आप सुबह खाली पेट जीरा का सेवन करते हैं, तो इससे कब्ज की शिकायत से छुटकारा मिलता है।

2- शरीर में बढ़ता कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) काफी खतरनाक साबित हो सकता है। इसलिए इसको कंट्रोल करना जरूरी होता है। कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए जीरा का सेवन लाभदायक साबित होता है। क्योंकि जीरा में एंटी ऑक्सीडेंट गुण मौजूद होता है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है।

3- जीरा विटामिन से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप सुबह खाली पेट जीरा का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है। जिससे आपका शरीर वायरस औप बैक्टीरिया की चपेट में आने से बच सकता है।

4- सुबह खाली पेट जीरा का सेवन स्वास्थ्य के साथ-साथ त्वचा (Skin) के लिए भी लाभदायक साबित होता है। क्योंकि जीरा एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप जीरा का सेवन करते हैं, तो इससे पिंपल्स जैसी स्किन संबंधी समस्या दूर होती है। साथ ही चेहरा चमकदार भी बनता है।

5- जो लोग बढ़ते मोटापा (Obesity) से परेशान हैं, उनके लिए जीरा का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि जीरे में फाइबर पाया जाता है, इसलिए अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ जीरे का सेवन करते हैं, तो इससे मोटापा कंट्रोल होता है।

6- डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए भी जीरा का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि अगर डायबिटीज के मरीज सुबह खाली पेट जीरे का सेवन करते हैं, तो इससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।