सर्दियों में देसी घी खाने से सेहत को मिलते हैं ये 6 फायदे

सर्दियों में देसी घी खाने से सेहत को मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
सर्दियों में देसी घी खाने से सेहत को मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

सर्दियों के मौसम में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए देसी घी (Desi Ghee) का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि सर्दियों के मौसम में शरीर का तापमान मेंटेन करना जरूरी होता है, ऐसे में शरीर को गर्म रखने के लिए गर्म तासीर वाली चीजों का सेवन करना चाहिए और देसी घी की तासीर गर्म होती है। इसलिए अगर आप सर्दियों के मौसम में देसी घी का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर को गर्माहट पहुंचती है। साथ ही देसी घी पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। देसी घी में विटामिन ए, विटामिन ई, विटामिन K2, विटामिन डी, कैल्शियम, ओमेगा 3 फैटी एसिड जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर करने में भी मददगार साबित होते हैं। तो आइए जानते हैं सर्दियों में देसी घी खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

सर्दियों में देसी घी खाने से सेहत को मिलते हैं ये 6 फायदे-Benefits Of Eating Desi Ghee In Winter In Hindi

इम्यून सिस्टम होता है मजबूत

सर्दियों के मौसम में देसी घी का सेवन करने से इम्यून सिस्टम (Immune System) मजबूत होता है। क्योंकि देसी घी विटामिन ई और विटामिन ए जैसे तत्वों से भरपूर होता है, जो आपको वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रखने में मदद करते हैं।

शरीर को पहुंचती है गर्माहट

सर्दियों के मौसम में देसी घी का सेवन फायदेमंद होता है, क्योंकि देसी घी में मौजूद हेल्दी फैट्स सर्दियों के मौसम में शरीर को अंदर से गर्म रखते हैं। जिससे कठोर मौसम और कम तापमान का सामना करने में शरीर को मदद मिलती है।

हड्डियां होती है मजबूत

सर्दियों के मौसम में देसी घी का सेवन हड्डियों (Bones) के लिए भी बेहद लाभकारी होता है। क्योंकि देसी घी कैल्शियम और विटामिन डी से भरपूर होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में और हड्डियों से जुड़ी बीमारियों को दूर करने में मदद करते हैं।

कब्ज में फायदेमंद

कब्ज (Constipation) की समस्या होने पर देसी घी का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि देसी घी फाइबर से भरपूर होता है, जो कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है। साथ ही इसके सेवन से पाचन तंत्र भी मजबूत होता है।

स्किन के लिए फायदेमंद

ठंड के मौसम में स्किन (Skin) से जुड़ी समस्या ज्यादा देखने को मिलती है, लेकिन अगर आप ठंड के मौसम में देसी घी का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद इसेंशियल फैट्स त्वचा को मॉश्चराइज़ करते हैं। साथ ही इसके उपयोग से स्किन पर ग्लो भी आता है। आप चाहे तो ठंड में देसी घी का इस्तेमाल त्वचा पर लगाने के लिए भी कर सकते हैं।

आंखों के लिए फायदेमंद

देसी घी का सेवन आंखों के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि देसी घी विटामिन ई और विटामिन ए से भरपूर होता है, जो आंखों की रोशनी (Eye Sight) में सुधार करने में मदद करता है। साथ ही इसके सेवन से आंखों से जुड़ी परेशानियां भी दूर होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications