सूखा आलूबुखारा खाने के 6 फायदे

सूखा आलूबुखारा खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
सूखा आलूबुखारा खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

आलूबुखारा एक ऐसा फल है, जो खाने में स्वादिष्ट लगने के साथ-साथ सेहत को भी काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि आलूबुखारा पोषक तत्वों से भरपूर होता है। आलूबुखारा का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सूखे आलूबुखारा का सेवन किया है। सूखे आलूबुखारा का सेवन सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है। सूखा आलूबुखारा खाने से ब्लड शुगर लेवल से लेकर कोलेस्ट्रॉल तक कंट्रोल होता है, साथ ही इसके सेवन से कई बीमारियों से भी बचाव होता है। क्योंकि सूखा आलूबुखारा प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, फाइबर, विटामिन सी, विटामिन बी6 जैसे तत्वों से भरपूर होता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं सूखा आलूबुखारा खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

सूखा आलूबुखारा खाने के 6 फायदे-Benefits Of Eating Dried Plum In Hindi

कोलेस्ट्रॉल को करे कंट्रोल

उच्च कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) की समस्या होने पर अगर आप सूखा आलूबुखारा का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों को अपने खान-पान का खास ध्यान रखना पड़ता है, ऐसे में अगर डायबिटीज के मरीज सूखा आलूबुखारा का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद तत्व ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

वजन को करे कम

अगर आप अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं और वजन कम (Weight loss) करना चाहते हैं, तो आपको सूखा आलूबुखारा का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें कैलोरी कम और फाइबर अधिक होता है, जो वजन को कम करने में मदद करता है।

आंखों को रखे स्वस्थ

सूखा आलूबुखारा का सेवन आंखों के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि आलूबुखारा विटामिन सी और विटामिन ई से भरपूर होता है, जो आंखों को स्वस्थ रखने में और आंखों की रोशनी (Eye Sight) में सुधार करने में मदद करता है।

पाचन में करे सुधार

अगर आप सूखा आलूबुखारा का सेवन करते हैं, तो यह पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया में सुधार करता है और एसिडिटी, अपच, कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

इम्यूनिटी को करे बूस्ट

कमजोर इम्यूनिटी होने पर अगर आप सूखा आलूबुखारा का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद विटामिन सी इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है, जिससे आपका वायरल संक्रमण से बचाव होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications