सूखा आंवला खाने से मिलते हैं ये 6 फायदे

सूखा आंवला खाने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
सूखा आंवला खाने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

आंवला का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि आंवला औषधीय गुणों से भरपूर होता है। आंवला का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सूखे आंवला का सेवन किया है। सूखा आंवला स्वाद और सेहत से भरपूर होता है। सूखे आंवला का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है, साथ ही स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं भी दूर होती है। क्योंकि सूखे आंवला में विटामिन-ए विटामिन-सी, फाइबर, आयरन, कैल्शियम जैसे तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं। साथ ही सूखा आंवला एंटीऑक्सीडेंट और पॉलिफिनॉल से भरपूर होता है, जो आपको कई रोगों से बचाने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं सूखा आंवला खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

सूखा आंवला खाने से मिलते हैं ये 6 फायदे-Benefits Of Eating Dry Amla In Hindi

रोग प्रतिरोधक क्षमता होती है मजबूत

सूखा आंवला एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप सूखे आंवला का सेवन करते हैं, तो इससे रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

आंखों के लिए फायदेमंद

सूखे आंवला का सेवन आंखों के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि सूखा आंवला विटामिन सी और विटामिन ए जैसे तत्वों से भरपूर होता है, जो आंखों को स्वस्थ रखने में और आंखों की रोशनी (Eye Sight) में सुधार करने में मदद करता है।

पेट दर्द में फायदेमंद

पेद दर्द (Stomach pain) की समस्या होने पर अगर आप सूखे आंवला का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि सूखे आंवला में मौजूद तत्व पेट दर्द, पेट में जलन, ऐंठन जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं।

मुंह के बदबू की समस्या होती है दूर

मुंह में बदबू आने की परेशानी को दूर करने के लिए सूखे आंवले का सेवन फायदेमंद होता है। सूखा आंवला एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है, जो मुंह में पनपने वाले बैक्टीरिया को दूर करने में मदद करता है।

हार्ट के लिए फायदेमंद

सूखे आंवला का सेवन हार्ट (Heart) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि सूखा आंवला एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है, जिससे हार्ट हेल्दी रहता है और हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है।

स्किन के लिए फायदेमंद

सूखे आंवला का सेवन स्किन (Skin) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि सूखा आंवला एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, साथ ही इसके सेवन से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं, जिससे स्किन संबंधी समस्या दूर होती है और स्किन हेल्दी रहती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now