सोंठ और अजवाइन एक साथ खाने के 6 फायदे

सोंठ और अजवाइन एक साथ खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
सोंठ और अजवाइन एक साथ खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

सोंठ और अजवाइन दोनों की ही सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि सोंठ और अजवाइन दोनों ही औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। सोंठ और अजवाइन के मिश्रण का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि अजवाइन में प्रोटीन, फैट, फाइबर और मिनरल जैसे कैल्शियम, फॉस्फोरस, आयरन और निकोटिनिक एसिड जैसे तत्व मौजूद होते है, तो वहीं, सोंठ में कैल्शियम, सोडियम, मैग्नीशियम, आयरन, फाइबर, विटामिन ए और सी, जिंक, फोलेट एसिड, फैटी एसिड जैसे गुण पाए जाते हैं। जो आपको कई रोगों से बचाने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं सोंठ और अजवाइन एक साथ खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

सोंठ और अजवाइन एक साथ खाने के 6 फायदे-Benefits Of Eating Dry Ginger And Ajwain In Hindi

पीरियड्स के दर्द में फायदेमंद

महिलाओं को पीरियड्स (Periods) के समय काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन पीरियड्स के समय अगर महिलाएं सोंठ और अजवाइन के मिश्रण का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद गुण पीरियड्स के समय होने वाले दर्द और ऐंठन को कम करने में मदद करते हैं।

सर्दी-जुकाम में फायदेमंद

मौसम बदलने की वजह से सर्दी-जुकाम (Cold) की समस्या हो जाती है। लेकिन सर्दी-जुकाम होने पर अगर आप अजवाइन और सोंठ के मिश्रण का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद एंटी बैक्टीरियल और एंटी वायरल गुण सर्दी-जुकाम की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं।

पेट के लिए फायदेमंद

अजवाइन और सोंठ के मिश्रण का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण में मौजूद गुण पाचन क्रिया (Digestion) में सुधार करने में मदद करते हैं, साथ ही इसके सेवन से पेट से जुड़ी समस्याएं दूर होती है।

उल्टी और मतली में फायदेमंद

उल्टी, जी मिचलाना और मतली जैसी परेशानियों को दूर करने के लिए अजवाइन और सोंठ के मिश्रण का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इसके सेवन से उल्टी और जी मचलाने जैसी समस्या दूर होती है।

सिर दर्द में फायदेमंद

माइग्रेन (Migraine) और सिर दर्द जैसी समस्या होने पर अजवाइन और सोंठ के मिश्रण का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि सोंठ और अजवाइन में मैग्नीशियम और पोटैशियम पाए जाते हैं, जो सिरदर्द और माइग्रेन जैसी समस्याओं में आराम दिला सकते हैं।

गले में खराश की समस्या होती है दूर

गले में खराश और सूजन की समस्या होने पर अजवाइन और सोंठ के मिश्रण का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो गले में खराश और सूजन की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications