इस तरह से खाएंगे अंजीर, तो सेहत को मिलेंगे कई फायदे

इस तरह से खाएंगे अंजीर, तो सेहत को मिलेंगे कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
इस तरह से खाएंगे अंजीर, तो सेहत को मिलेंगे कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

अंजीर (Figs) फल और ड्राई फ्रूट्स दोनों प्रकार से खाया जा सकता है, अंजीर फल के रूप में भी स्वादिष्ट लगता है और सूखने के बाद ड्राई फ्रूट्स के रूप में भी स्वादिष्ट लगता है। अंजीर को अंग्रेजी में फिग कहा जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं अंजीर का सेवन सेहत को भी कई लाभ पहुंचाता है। जी हां अंजीर पोषक तत्वों का खजाना होता है। अंजीर का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि अंजीर में कैल्शियम, विटामिन्स, आयरन, पोटैशियम, मैग्नीशियम, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मददगार साबित होते हैं, लेकिन किसी भी खाद्य पदार्थ को खाने का एक सही तरीका होता है, अगर आप सही तरीके से उसका सेवन करते हैं, तो यह सेहत को ज्यादा लाभ पहुंचाते हैं। ऐसा ही अंजीर के साथ भी है। तो आइए जानते हैं अंजीर खाने का सही तरीका क्या है।

youtube-cover

इस तरह से खाएंगे अंजीर, तो सेहत को मिलेंगे कई फायदे-Benefits Of Eating Figs In Hindi

अंजीर खाने का सही तरीका

अंजीर का सेवन करने के लिए अंजीर को रात में ही पानी में भिगोकर रख देना चाहिए, फिर अगले सुबह इसका सेवन करना चाहिए। या फिर आप चाहे तो अंजीर का दूध के साथ भी सेवन कर सकते हैं। जो सेहत को काफी लाभ पहुंचाते हैं और शरीर में एनर्जी भी बनाए रखने में मददगार साबित होते हैं।

अंजीर खाने के फायदे

1- अंजीर का सेवन पाचन (Digestion) को बेहतर बनाने में मददगार साबित होता है। क्योंकि अंजीर फाइबर से भरपूर होता है, जो कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है, साथ ही इसके सेवन से पाचन तंत्र मजबूत भी होता है।

2- अंजीर का सेवन दिल (Heart) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि अंजीर में ओमेगा 3 फैटी एसिड मौजूद होता है, जो दिल को हेल्दी रखने में और दिल संबंधी बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद करते हैं।

3- अगर आपको नींद न आने या अनिद्रा (insomnia) की शिकायत है, तो आपके लिए अंजीर का सेवन काफी फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि अगर आप रात को सोने से पहले अंजीर का दूध के साथ सेवन करते हैं, तो इससे नींद अच्छी आती है।

4- अंजीर एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप अंजीर का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बच सकते हैं।

5- कमजोरी और थकान महसूस होने पर अंजीर का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि अंजीर प्रोटीन, आयरन जैसे कई तत्वों से भरपूर होता है, जो शरीर में एनर्जी (Energy) लेवल बनाए रखने में मददगार साबित होते हैं।

6- अंजीर का सेवन बालों (Hair) के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। क्योंकि अंजीर में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो बालों को घना और मजबूत बनाने में मदद करते हैं। साथ ही इसके सेवन बाल झड़ना भी कम हो जाते हैं।

7- अंजीर का सेवन करने से हड्डियां (Bones) मजबूत होती है और हड्डियों से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी कम होता है। क्योंकि अंजीर में कैल्शियम, पोटैशियम और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो हड्डियों को मजबूती प्रदान करने में अहम भूमिका निभाते हैं।

8- हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) की शिकायत होने पर अंजीर का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि अंजीर में पोटेशियम पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है। जिससे हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava