अलसी और गोंद के लड्डू खाने से मिलते हैं ये 6 फायदे

अलसी और गोंद के लड्डू खाने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
अलसी और गोंद के लड्डू खाने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

अलसी और गोंद का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि ये दोनों ही चीजें औषधीय गुणों से भरपूर होती है। वैसे तो अलसी और गोंद का सेवन आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी अलसी और गोंद के लड्डू का सेवन किया है। अलसी और गोंद के लड्डू का सेवन सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है। अलसी और गोंद के लड्डू का सेवन करने से शरीर को पर्याप्त ऊर्जा मिलती है, साथ ही स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं में भी लाभ पहुंचता है। तो आइए जानते हैं अलसी और गोंद के लड्डू खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

अलसी और गोंद के लड्डू खाने से मिलते हैं ये 6 फायदे-Benefits Of Eating Flaxseed And Gond Laddu In Hindi

अलसी में पोषक तत्व- अलसी फाइबर, विटामिन ई, प्रोटीन, कॉपर, मैंगनीज, ओमेगा-3 एसिड जैसे तत्वों से भरपूर होती है।

गोंद में पोषक तत्व- गोंद में प्रोटीन, फाइबर, कार्ब्स और हेल्दी फैट मौजूद होता है।

अलसी और गोंद के फायदे

इम्यूनिटी को करे बूस्ट

अगर आप इम्यूनिटी बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको अलसी और गोंद के लड्डू का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला विटामिन्स इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है, जिससे आपका मौसमी बीमारियों से बचाव होता है।

वजन को करे कम

अगर आप वजन कम (Weight loss) करना चाहते हैं, तो आपको अलसी और गोंद के लड्डू का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसके सेवन से पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे वजन कम करने में फायदा मिलता है।

हड्डियों को बनाए मजबूत

अगर आप अलसी और गोंद के लड्डू का सेवन करते हैं, तो यह हड्डियों (Bones) को लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इस मिश्रण में पाया जाने वाला कैल्शियम हड्डियों को स्वस्थ रखने में और मजबूत बनाने में मदद करता है।

पाचन में करे सुधार

अगर आप अलसी और गोंद के लड्डू का सेवन करते हैं, तो यह पाचन (Digestion) स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला फाइबर पाचन क्रिया में सुधार करता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

दिल को रखे स्वस्थ

अगर आप अलसी और गोंद के लड्डू का सेवन करते हैं, तो यह दिल (Heart) को स्वस्थ रखने में मदद करता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला ओमेगा 3 फैटी एसिड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

त्वचा को रखे स्वस्थ

अगर आप अलसी और गोंद के लड्डू का सेवन करते हैं, तो यह त्वचा (Skin) को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला गुण त्वचा को स्वस्थ रखने में और ग्लोइंग बनाने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now