नाश्ते में खाएं अलसी का पराठा, दूर रहेंगी कई बीमारियां

नाश्ते में खाएं अलसी का पराठा, दूर रहेंगी कई बीमारियां(फोटो-Sportskeeda hindi)
नाश्ते में खाएं अलसी का पराठा, दूर रहेंगी कई बीमारियां(फोटो-Sportskeeda hindi)

अलसी का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि अलसी औषधीय गुणों से भरपूर होता है। अलसी का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी अलसी के पराठा का सेवन किया है। अलसी का पराठा खाने में स्वादिष्ट के साथ-साथ पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। नाश्ते में अलसी के पराठा का सेवन करने से शुगर से लेकर कोलेस्ट्रॉल तक को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई और समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि अलसी में ओमेगा-3, ओमेगा-6 फैटी एसिड, फाइबर, प्रोटीन, विटामिन ई, विटामिन बी जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो आपको कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं कि नाश्ते में अलसी का पराठा खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

नाश्ते में खाएं अलसी का पराठा, दूर रहेंगी कई बीमारियां-Benefits Of Eating Flaxseeds Paratha For Breakfast In Hindi

कब्ज में फायदेमंद

अगर आप कब्ज (Constipation) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको अलसी के पराठा का सेवन करना चाहिए। क्योंकि अलसी में मौजूद फाइबर मल त्याग को आसान बनाता है और कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों को अपने खान-पान का खास ध्यान रखना पड़ता है, ऐसे में अगर डायबिटीज के मरीज नाश्ते में अलसी के पराठा का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद फाइबर ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल

हाई कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) की समस्या होने पर अगर आप नाश्ते में अलसी के पराठा का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि अलसी में मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड और फाइबर कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करता है। जिससे दिल से जुड़ी बीमारी होने का खतरा कम होता है।

वजन कम करने में सहायक

बढ़ता वजन (Weight) कई बीमारियों को जन्म दे सकता है, ऐसे में अगर आप अलसी के पराठा का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें फाइबर की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो वजन को नियंत्रित करने में मदद करता है।

पाचन में होता है सुधार

पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए नाश्ते में अलसी के पराठा का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाता है और अपच, एसिडिटी, ब्लोटिंग जैसी समस्याओं को दूर करने में सहायक होता है।

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

अलसी का पराठा एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप नाश्ते में अलसी के पराठा का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी बूस्ट (Boost Immunity) होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava