मौसम में बदलाव होते ही संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए ऐसे में अगर आप अपनी डाइट में लहसुन (Garlic) को शामिल करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। जी हां सर्दियों में लहसुन का सेवन सेहत के लिए काफी लाभकारी होता है। क्योंकि लहसुन औषधीय गुणों से भरपूर होता है। सर्दियों में लहसुन का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं दूर होती है। क्योंकि लहसुन एंटी-बैक्टीरियल, एंटी ऑक्सीडेंट और एंटीफंगल गुणों से भरपूर होते हैं, साथ ही लहसुन में फॉस्फोरस, आयरन, मैग्नीशियम, आयरन, कार्बोहाइड्रेट, जिंक, कॉपर, राइबोफ्लेविन, थायमिन, नियासिन जैसे पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मददगार साबित होते हैं। तो आइए जानते हैं सर्दियों में लहसुन खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।
सर्दियों में लहसुन खाने के 5 फायदे-Benefits Of Eating Garlic In Winter In Hindi
इम्यूनिटी होती है मजबूत
सर्दियों में लहसुन का सेवन करने से इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है। क्योंकि लहसुन एंटी बैक्टीरियल और एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो आपको वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रखने में मददगार साबित होता है।
कोलेस्ट्रॉल रहता है कंट्रोल
सर्दियों के मौसम में कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) बढ़ने की समस्या ज्यादा देखने को मिलती है, कोलेस्ट्रॉल हार्ट की बीमारी का कारण बनता है, इसलिए इसको कंट्रोल करना जरूरी होता है। कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए लहसुन का सेवन फायदेमंद होता है, क्योंकि लहसुन खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है।
जोड़ों के दर्द में फायदेमंद
सर्दियों में जोड़ों में दर्द (Joint pain) और सूजन (Swelling) की समस्या भी ज्यादा देखने को मिलती है, लेकिन जोड़ों में दर्द और सूजन होने पर अगर आप लहसुन का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद एंटी इंफ्लेमेंटरी गुण दर्द और सूजन को कम करने में मदद करता है।
ब्लड प्रेशर रहता है नियंत्रित
हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) के मरीजों के लिए लहसुन का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि लहसुन में पोटेशियम पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मददगार साबित होता है। जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है।
सर्दी-जुकाम में फायदेमंद
सर्दियों के मौसम में सर्दी-जुकाम (Cold) की समस्या एक आम समस्या है, लेकिन सर्दी-जुकाम होने पर अगर आप लहसुन का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद एंटी बैक्टीरियल गुण सर्दी-जुकाम को दूर करने में मदद करते हैं।
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।