रात को शहद के साथ खाएं छुहारा, मिलेंगे कई लाभ

रात को शहद के साथ खाएं छुहारा, मिलेंगे कई लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)
रात को शहद के साथ खाएं छुहारा, मिलेंगे कई लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)

शहद और छुहारा का एक साथ सेवन सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है। क्योंकि ये दोनों ही चीजें कई पोषक तत्वों से भरपूर होती है। वैसे तो इस मिश्रण का सेवन किसी भी वक्त किया जा सकता है, लेकिन इस मिश्रण का सेवन अगर आप रात को सोने से पहले करते हैं, तो यह सेहत के लिए ज्यादा गुणकारी होते हैं। रात में इस मिश्रण का सेवन करने से याददाश्त तेज होती है, साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं में भी फायदा पहुंचता है। तो आइए जानते हैं रात को शहद के साथ छुहारा खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

रात को शहद के साथ खाएं छुहारा, मिलेंगे कई लाभ-Benefits Of Eating Honey And Dry Dates At Night In Hindi

शहद में पोषक तत्व- शहद एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी बैक्टीरियल, एंटी वायरल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है।

छुहारा में पोषक तत्व- छुहारे में फाइबर, प्रोटीन, मैग्नीशियम, पोटैशियम, मैंगनीज, आयरन, विटामिन बी6 और कॉपर पाया जाता है।

शहद और छुहारा के फायदे

शरीर को एनर्जेटिक रखे

दिनभर की दौड़भाग के बाद रात में थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है, ऐसे में अगर आप रात को शहद के साथ छुहारा का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को एनर्जेटिक (Energetic) रखने में मदद करते हैं।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

अगर आप रात को शहद के साथ छुहारा का सेवन करते हैं, तो यह हड्डियों (Bones) को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें मौजूद कैल्शियम हड्डियों को स्वस्थ रखने में और हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।

याददाश्त बढ़ाए

अगर आप रात को शहद के साथ छुहारा का सेवन करते हैं, तो यह मेंटल हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद पोषक तत्व याददाश्त (Memory) को बढ़ाने में मदद करता है।

पाचन में सुधार करे

अगर आप रात को शहद के साथ छुहारा का सेवन करते हैं, तो यह पाचन (Digestion) स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया में सुधार करता है और कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है।

इम्यूनिटी को करे बूस्ट

अगर आप इम्यूनिटी (Immunity) बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको रात को सोने से पहले शहद के साथ छुहारा का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद विटामिन्स इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करते हैं। जिससे आपका मौसमी बीमारियों से बचाव होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now