खाली पेट खाएं शहद, मिलेंगे कई फायदे

खाली पेट खाएं शहद, मिलेंगे कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
खाली पेट खाएं शहद, मिलेंगे कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

शहद का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि शहद औषधीय गुणों से भरपूर होता है। शहद का सेवन वैसे तो आप किसी भी समय कर सकते हैं, लेकिन शहद का सेवन अगर आप खाली पेट करते हैं, तो यह सेहत के लिए ज्यादा गुणकारी होता है। खाली पेट शहद का सेवन करने से वजन कम करने में मदद मिलती है, साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई अन्य समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि शहद विटामिन ए, आयरन, मैग्नीशियम, कैल्शियम, विटामिन सी फॉस्फोरस के साथ-साथ एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी बैक्टीरियल, एंटी वायरल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए इस लेख के जरिए जानते हैं खाली पेट शहद खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

खाली पेट खाएं शहद, मिलेंगे कई फायदे-Benefits Of Eating Honey On An Empty Stomach In Hindi

वजन घटाने में सहायक

बढ़ता वजन (Weight) कई बीमारियों को जन्म दे सकता है, ऐसे में अगर आप खाली पेट शहद का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद तत्व वजन को घटाने में मदद करता है। इसके लिए खाली पेट गुनगुने पानी के साथ शहद का सेवन करना चाहिए, आप चाहे तो इसमें नींबू और जीरा भी मिला सकते हैं।

इम्यूनिटी को करे बूस्ट

कमजोर इम्यूनिटी होने पर अगर आप खाली पेट शहद का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी बैक्टीरियल गुण इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है। जिससे वायरल संक्रमण से बचाव होता है।

खांसी में फायदेमंद

अगर आप गले में खराश, सर्दी-जुकाम (Cold) या खांसी (Cough) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको खाली पेट शहद का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण गले के खराश, सर्दी-जुकाम और खांसी की समस्या को दूर करने में मदद करता है। इसे आप सुबह के समय गर्म पानी के साथ पी सकते हैं।

त्वचा के लिए फायदेमंद

शहद का सेवन त्वचा (Skin) को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि शहद एंटी बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है, जो त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में और त्वचा को स्वस्थ रखने में सहायक होता है।

शरीर होता है डिटॉक्स

अगर आप रोजाना खाली पेट शहद का गुनगुने पानी के साथ सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में जमे विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं और शरीर डिटॉक्स (Detox) होता है, जिससे आप कई गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रह सकते हैं।

खून की कमी करे दूर

शरीर में खून की कमी होने पर अगर आप खाली पेट शहद का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे खून की कमी दूर होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now