खाली पेट ईसबगोल खाने से मिलते हैं ये 5 लाभ

खाली पेट ईसबगोल खाने से मिलते हैं ये लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)
खाली पेट ईसबगोल खाने से मिलते हैं ये लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)

ईसबगोल का सेवन सेहत को काफ़ी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि ईसबगोल औषधीय गुणों से भरपूर होता है। वैसे तो ईसबगोल का सेवन किसी भी समय किया जा सकता है। लेकिन ईसबगोल का सेवन अगर आप ख़ाली पेट करते हैं, तो यह सेहत के लिए बेहद लाभकारी होता है। ख़ाली पेट ईसबगोल का सेवन करने से पेट से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं साथ ही स्वास्थ्य से जुड़ी कई अन्य समस्याओं में भी लाभ पहुंचता है। क्योंकि ईसबगोल में फ़ाइबर से भरपूर होता है। जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं ख़ाली पेट ईसबगोल खाने से क्या-क्या फ़ायदे होते हैं।

youtube-cover

खाली पेट ईसबगोल खाने से मिलते हैं ये 5 लाभ-Benefits Of Eating Isabgol On An Empty Stomach In Hindi

क़ब्ज़ में फ़ायदेमंद

अगर आप क़ब्ज़ (Constipation) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको ख़ाली पेट ईसबगोल का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला फ़ाइबर मल को मुलायम बनाता है, जिससे मल त्याग आसानी से होता है और क़ब्ज़ की समस्या में फ़ायदा पहुंचता है।

वजन को करे कम

अगर आप अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं और वजन कम (Weight Loss) करना चाहते हैं, तो आपको ख़ाली पेट ईसबगोल का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला फ़ाइबर शरीर में फेट को बढ़ने नहीं देता है, जिससे वजन कम करने में फ़ायदा मिलता है।

डायबिटीज में फ़ायदेमंद

अगर आप डायबिटीज़ (Diabetes) के मरीज़ हैं, तो आपको ख़ाली पेट ईसबगोल का सेवन करता चाहिए। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला गुण ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।

पेट के लिए फ़ायदेमंद

अगर आप ख़ाली पेट ईसबगोल का सेवन करते हैं तो यह पेट के लिए फ़ायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला फ़ाइबर पाचन (Digestion) में सुधार करता है और एसिडिटी, डायरिया जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

कोलेस्ट्रॉल को करे कम

अगर आप उच्च कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको ख़ाली पेट ईसबगोल का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला फ़ाइबर शरीर में जमे हानिकारक कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। जिससे दिल से जुड़ी बीमारी का ख़तरा कम होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now