कीवी (Kiwi) एक ऐसा फल है, जिसका स्वाद खट्टा- मीठा होता है। कीवी को सबसे ताकतवर फल माना जाता है। कीवी का सेवन स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। कीवी का सेवन कई बीमारियों में भी लाभदायक साबित होता है। क्योंकि कीवी में कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। कीवी में विटामिन सी, फाइबर, विटामिन ई, पोटेशियम, कॉपर, सोडियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, साथ ही कीवी में एंटी ऑक्सीडेंट गुण भी मौजूद होते हैं, जो एक स्वस्थ शरीर के लिए बेहद जरूरी होते हैं। लेकिन अगर आप कीवी का सेवन इस समय करते हैं, तो आपके यह आपके स्वास्थ्य के लिए ज्यादा फायदेमंद साबित होता है। आइए जानते हैं कीवी खाने का सही समय क्या होता है।
इस समय करें कीवी का सेवन, मिलते हैं कई फायदे
इस समय करना चाहिए कीवी का सेवन
कीवी फल का सेवन वैसे तो आप दिनभर में किसी भी समय कर सकते हैं, लेकिन अगर आप कीवी का सेवन सुबह खाली पेट करते हैं, तो इससे स्वास्थ्य को कई गुना लाभ पहुंचता है। सुबह खाली पेट कीवी का सेवन करने से कई बीमारियां भी दूर होती है। लेकिन एक दिन में एक कीवी से ज्यादा का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि ज्यादा सेवन स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं कीवी खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।
सुबह खाली पेट कीवी खाने के फायदे
1- कीवी का सेवन पाचन को बेहतर बनाने में और कब्ज (Constipation) जैसी पेट से जुड़ी बीमारियों को दूर करने में मददगार साबित होता है। क्योंकि कीवी में लैक्सेटिव गुण पाया जात है, जो पेट को साफ करने में मदद करता है।
2- कीवी का सेवन वजन (Weight) कम करने में काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि कीवी में कैलोरी की मात्रा कम और फाइबर की मात्रा अधिक होती है, इसलिए इसका सेवन करने से वजन आसानी से कम होता है।
3- जो लोग अक्सर बीमार पड़ते हैं, उनको रोजाना एक कीवी का सेवन करना चाहिए। क्योंकि कीवी में विटामिन सी की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, इसलिए कीवी का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है, जिससे आपका शरीर बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने में सक्षम हो जाता है।
4- कीवी का सेवन उच्च रक्तचाप (High Blood Pressure) वाले मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि कीवी में एंटी-हाइपरटेंसिव गुण मौजूद होता है, जो हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मददगार साबित होता है।
5- कीवी का सेवन आंखों के लिए काफी लाभदायक साबित होता है। क्योंकि कीवी में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो आंखों को स्वस्थ रखने में और आंखों की रोशनी (eyesight) को तेज करने में मददगार साबित होते हैं।
6- कीवी में विटामिन सी के साथ-साथ विटामिन ई की भी भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसलिए इसका सेवन स्वास्थ्य के साथ-साथ स्किन (Skin) के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। कीवी का सेवन करने से स्किन हेल्दी रहती है, साथ ही स्किन संबंधी परेशानियां दूर होती है।
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।