लोंगन फल खाने से मिलते हैं ये 6 लाभ

लोंगन फल खाने से मिलते हैं ये लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)
लोंगन फल खाने से मिलते हैं ये लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)

आपने लीची फल का सेवन किया होगा, लेकिन क्या आपने कभी लीची जैसा दिखने वाला लोंगन फल का सेवन किया है। लोंगन फल खाने में स्वादिष्ट लगने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बेहद गुणकारी होता है। जी हां क्योंकि लोंगन फल पोषक तत्वों से भरपूर होता है। लोंगन फल का सेवन करने से इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद मिलती है, साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि लोंगन फल विटामिन सी, विटामिन के, प्रोटीन, ओमेगा 3 और 6, केरोटीन, थाइमिन, फाइबर जैसे तत्वों से भरपूर होता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं लोंगन फल खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

लोंगन फल खाने से मिलते हैं ये 6 लाभ-Benefits Of Eating Longan Fruit In Hindi

इम्यूनिटी को करे बूस्ट

कमजोर इम्यूनिटी होने पर अगर आप लोंगन फल का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। जी हां क्योंकि इसमें पाया जाने वाला विटामिन सी इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है, जिससे आपका मौसमी बीमारियों से बचाव होता है।

वजन को करे कम

अगर आप अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं और वजन कम (Weight loss) करना चाहते हैं, तो आपको लोंगन फल का सेवन करना चाहिए। जी हां क्योंकि इसमें पाया जाने वाला फाइबर वजन को कम करने में मदद करता है।

खून की कमी करे दूर

अगर आपके शरीर में खून की कमी है, तो आपको लोंगन फल का सेवन करना चाहिए। जी हां क्योंकि इसमें पाया जाने वाला आयरन हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे खून की कमी दूर होती है।

पाचन में करे सुधार

अगर आप लोंगन फल का सेवन करते हैं, तो यह पाचन (Digestion) स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है। जी हां इसमें पाया जाने वाला फाइबर पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

रक्तचाप को रखे नियंत्रित

अगर आप उच्च रक्तचाप (High Blood Pressure) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको लोंगन फल का सेवन करना चाहिए। जी हां क्योंकि इसमें पाया जाने वाला पोटेशियम रक्तचाप को नियंत्रित रखने में मदद करता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

दर्द और सूजन को करे कम

हड्डियों में या जोड़ों में दर्द या सूजन की समस्या होने पर अगर आप लोंगन फल का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। जी हां क्योंकि इसमें पाया जाने वाला एंटी इंफ्लेमेटरी गुण दर्द और सूजन को कम करने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications