गर्म दूध में मखाना मिलाकर खाने के 8 फायदे

गर्म दूध में मखाना मिलाकर खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
गर्म दूध में मखाना मिलाकर खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

गर्म दूध का सेवन सेहत को काफी फायदा पहुंचाता है। क्योंकि दूध पोषक तत्वों का भंडार होता है, लेकिन क्या आपने कभी गर्म दूध में मखाना मिलाकर (Makhana Mixed With Hot Milk) सेवन किया है। गर्म दूध में मखाना मिलाकर सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि मखाना में कैल्शियम, मैग्नीशियम, प्रोटीन आयरन, हेल्दी फैट, फॉस्फोरस, विटामिंस जैसे तत्व मौजूद होते हैं, तो वहीं दूध प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन ए, विटामिन डी, विटामिन के और विटामिन ई जैसे तत्वों से भरपूर होता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मददगार साबित होते हैं। तो आइए जानते हैं गर्म दूध में मखाना मिलाकर खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

Ad

youtube-cover
Ad

गर्म दूध में मखाना मिलाकर खाने के फायदे-Benefits Of Eating Makhana Mixed With Hot Milk In Hindi

शरीर में एनर्जी बनाए रखने में मददगार

कमजोरी और थकान महसूस होने पर गर्म दूध में मखाना मिलाकर खाना फायदेमंद होता है। क्योंकि मखाना और दूध दोनों ही प्रोटीन, आयरन जैसे तत्वों से भरपूर होते हैं, जो शरीर में एनर्जी (Energy) लेवल को बनाए रखने में मदद करते हैं।

अनिद्रा में फायदेमंद

नींद न आने यानि अनिद्रा (insomnia) की समस्या होने पर गर्म दूध में मखाना मिलाकर सेवन करना फायदेमंद होता है। क्योंकि दूध में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो अनिद्रा की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं। इसके लिए रात को सोने से पहले गर्म दूध में मखाना मिलाकर सेवन करना चाहिए।

जोड़ों के दर्द में फायदेमंद

जोड़ों में दर्द (Joint pain) और सूजन की समस्या होने पर गर्म दूध में मखाना मिलाकर सेवन करना फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण में एंटी इंफ्लेमेंटरी प्रॉपर्टीज होती है, जो दर्द और सूजन को कम करने में मदद करता है।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

गर्म दूध में मखाना मिलाकर सेवन करने से हड्डियां (Bones) मजबूत होती है और हड्डियों से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम होता है। क्योंकि दूध और मखाना दोनों ही कैल्शियम का भंडार होते हैं, जो हड्डियों के लिए जरूरी होते हैं।

हृदय के लिए फायदेमंद

हृदय (Heart) के लिए गर्म दूध में मखाना मिलाकर सेवन करना फायदेमंद होता है। क्योंकि मखाने में मैगनीशियम, प्रोटीन और फ्लेवेनॉइड्स जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हृदय को स्वस्थ रखने में और हृदय संबंधी बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद करते हैं।

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज (Diabetes) की बीमारी होने पर गर्म दूध में मखाना मिलाकर सेवन करना फायदेमंद होता है। क्योंकि मखाना एंटी डायबिटिक गुणों से भरपूर होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।

पेट के लिए फायदेमंद

गर्म दूध में मखाना मिलाकर सेवन करना पेट के लिए भी लाभकारी होता है। क्योंकि मखाने में फाइबर की उच्च मात्रा पाई जाती है, जो पाचन तंत्र (Digestion) को दुरुस्त रखने के साथ-साथ कब्ज की समस्या को दूर करने में मददगार साबित होता है।

ब्लड प्रेशर रहता है नियंत्रित

हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) की समस्या होने पर गर्म दूध में मखाना मिलाकर सेवन करना फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मददगार साबित होते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications