ठंड के मौसम में जरूर खाएं मशरूम, मिलेंगे ये 6 जबरदस्त फायदे

ठंड के मौसम में जरूर खाएं मशरूम, मिलेंगे ये जबरदस्त फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
ठंड के मौसम में जरूर खाएं मशरूम, मिलेंगे ये जबरदस्त फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

ठंड के मौसम में मशरूम (Mushroom) का सेवन लोग बहुत चाव से करते हैं। क्योंकि मशरूम खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है। लेकिन क्या आप जानते हैं ठंड के मौसम में मशरूम का सेवन सेहत को भी कई लाभ पहुंचाता है। जी हां क्योंकि मशरूम पोषक तत्वों से भरपूर होता है। ठंड के मौसम में मशरूम का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि मशरूम में प्रोटीन और फाइबर की मात्रा अधिक होती है। साथ ही इसमें आयरन, पोटेशियम, सेलेनियम, कॉपर और विटामिन सी भी मौजूद होता है, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। तो आइए जानते हैं ठंड में मशरूम खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

Ad

youtube-cover
Ad

ठंड के मौसम में जरूर खाएं मशरूम, मिलेंगे ये 6 जबरदस्त फायदे-Benefits Of Eating Mushroom In Winter In Hindi

इम्यूनिटी होती है मजबूत

ठंड के मौसम में मशरूम का सेवन करने से इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है। क्योंकि मशरूम में विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो ठंड में आपको वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रखने में मदद करते हैं।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

ठंड के मौसम में घुटने में दर्द की समस्या ज्यादातर लोगों में देखने को मिलती है। लेकिन ठंड के मौसम में अगर आप मशरूम का सेवन करते हैं, तो इससे घुटने के दर्द से छुटकारा मिलता है। साथ ही मशरूम का सेवन करने से हड्डियां (Bones) भी मजबूत होती है। क्योंकि मशरूम में कैल्शियम और विटामिन डी की अच्छी मात्रा पाई जाती है।

वजन कम करने में मददगार

अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं और अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको मशरूम का सेवन करना चाहिए। क्योंकि मशरूम में एंटी ओबेसिटी गुण पाए जाते हैं, जो वजन को कंट्रोल करने में मददगार साबित होते हैं।

स्किन के लिए फायदेमंद

ठंड में स्किन (Skin) से जुड़ी समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। लेकिन ठंड के मौसम में अगर आप मशरूम का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि मशरूम एंटीबैक्टीरियल और एंटीमाइक्रोबियल गुणों से भरपूर होता है, जो त्वचा संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

बालों के लिए फायदेमंद

ठंड के मौसम में बाल झड़ने की समस्या भी ज्यादा देखे को मिलती है। लेकिन ठंड में अगर आप मशरूम का सेवन करते हैं, तो इससे बाल घने और मजबूत होते हैं और बाल झड़ने की समस्या भी कम होती है।

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल

ठंड में कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) बढ़ने की समस्या ज्यादा देखने को मिलती है, लेकिन ठंड में अगर आप अपनी डाइट में मशरूम को शामिल करते हैं, तो इससे खराब कोलेस्ट्रॉल कम होता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ता है। साथ ही इसके सेवन से ब्लड प्रेशर भी नियंत्रित रहता है। जिससे हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications