प्याज (Onion) का सेवन हम कई रूप में करते हैं। प्याज को सब्जी, सलाद में उपयोग किया जाता है। प्याज खाने में जितनी स्वादिष्ट लगती है। उतना ही प्याज के गुण भी होते हैं। प्याज न सिर्फ खाने में जायका बढ़ाती है बल्कि प्याज के सेवन से आप बहुत सी बीमारियों को ठीक कर सकते हैं। अक्सर हम प्याज का सेवन गर्मियों के दिनों में करते हैं। लेकिन, आपको बता दें कि प्याज का सेवन सेहत के लिए बहुत लाभदायक होते हैं। साथ ही प्याज को यदि गुड़ के साथ खाएंगे, तो इससे शऱीर को बहुत से फायदे मिलेंगे। आइए जानते हैं प्याज और गुड़ खाने के फायदे।
प्याज और गुड़ खाने के फायदे
गुड़ और प्याज को मिलाकर खाने से कई फायदे होते हैं। जैसे हाई बीपी (High Blood Pressure) की समस्या को कंट्रोल करने में मदद मिलती है ।
पाचन (Digestion) के लिए लाभकारी है गुड़ और प्याज ।
प्याज के रस को गुड़ के साथ मिलाकर खाने से पीलिया (Jaundice) जैसे रोग में भी लाभ मिलता है।
प्याज और गुड़ (Onion and Jaggery) दोनों के सेवन से शरीर शक्तिवर्धक बनता है।
प्याज और गुड़ कब्ज (Constipation) को खत्म करने में मदद करता है साथ ही छोटी मोटी बीमारियों को दूर करने में भी काम आती है।
प्याज और गुड़ के सेवन से हाइट (Height) को बढ़ाने में मदद मिलती है। इससे शारीरिक ग्रोथ आसानी से होती है।
प्याज के सेवन से शरीर को बहुत से लाभ मिलते हैं।
जिन लोगों को डायबिटीज (Diabetes) की समस्या होती है उन्हें प्याज का सेवन नियमित करना चाहिए।
किसी को यदि कान में दर्द (Ear Pain) की समस्या है, तो कान में प्याज का रस डालने से कान का दर्द ठीक हो सकता है।
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।