अनानास खाने से मिलते हैं ये 7 फायदे

अनानास खाने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
अनानास खाने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

अनानास बाहर से दिखने में हरे रंग का कांटेदार फल होता है, जो खाने में खट्टा-मीठा और काफी स्वादिष्ट लगता है। अनानास को पाइनएप्पल के नाम से भी जाना जाता है। साथ ही अनानास पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। अनानास का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि अनानास में कैल्शियम, मिनरल, फाइबर और विटामिन सी के साथ-साथ एंटीइंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होता है, जो आपको कई बीमारियों से बचाने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं अनानास खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

अनानास खाने से मिलते हैं ये 7 फायदे-Benefits Of Eating Pineapple In Hindi

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

कमजोरी इम्यूनिटी वाले लोग आसानी से बीमारी का शिकार हो सकते हैं, ऐसे में अगर आप अनानास का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद विटामिन सी इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

वजन कम करने में मददगार

अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको अनानास का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर वजन को नियंत्रित करने में मदद करता है।

कब्ज में फायदेमंद

अगर आप कब्ज (Constipation) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको अनानास का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें फाइबर पाया जाता है, जो मल त्याग को आसान बनाता है और कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है। साथ ही इसके सेवन से पाचन क्रिया में भी सुधार होता है।

खून की कमी होती है दूर

शरीर में खून की कमी यानि एनीमिया (Anemia) की शिकायत होने पर अगर आप अनानास का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद आयरन लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है, जिससे हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है और खून की कमी दूर होती है।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

अनानास का सेवन हड्डियों (Bones) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाता है और हड्डियों से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में मदद करता है।

अर्थराइटिस में फायदेमंद

अर्थराइटिस (Arthritis) की समस्या होने पर अगर आप अनानास का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि अनानास में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होता है, जो अर्थराइटिस में होने वाली समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल

हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) वाले मरीजों के लिए अनानास का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद पोटेशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।