बैंगनी पत्ता गोभी खाने से मिलते हैं कई फायदे

बैंगनी पत्ता गोभी खाने से मिलते हैं कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
बैंगनी पत्ता गोभी खाने से मिलते हैं कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

हरे पत्ता गोभी का सेवन तो आपने किया होगा, लेकिन क्या आपने कभी बैंगनी पत्ता गोभी का सेवन किया है। बैंगनी पत्ता गोभी की सब्जी खाने में स्वादिष्ट के साथ-साथ पोषक तत्वों से भी भरपूर होती है। बैंगनी पत्ता गोभी का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। बैंगनी पत्ता गोभी का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है, साथ ही स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि बैंगनी पत्ता गोभी में आयरन, पोटेशियम, विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन के जैसे जरूरी पौष्टिक तत्व मौजूद होते हैं, जो आपको कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं बैंगनी पत्ता गोभी खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

बैंगनी पत्ता गोभी खाने से मिलते हैं कई फायदे-Benefits Of Eating Purple Cabbage In Hindi

वजन कम करने में मददगार

अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको बैंगनी पत्ता गोभी का सेवन करना चाहिए। क्योंकि बैंगन पत्ता गोभी फाइबर से भरपूर होता है, जो वजन को कंट्रोल करने में मदद करता है।

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

बैंगनी पत्ता गोभी में विटामिन सी की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, इसलिए अगर आप इसे अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी बूस्ट (Boost Immunity) होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

अर्थराइटिस में फायदेमंद

अर्थराइटिस की समस्या होने पर सूजन की शिकायत हो जाती है, ऐसे में अगर आप बैंगनी पत्ता गोभी का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें फाइटोन्यूट्रिएंट की अच्छी मात्रा पाई जाती है. जो सूजन को कम करने में मदद करता है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

बैंगनी पत्ता गोभी का सेवन त्वचा (Skin) के लिए भी फायदेमंद होता है। क्योंकि बैंगनी पत्ता गोभी में एंटी एजिंग गुण पाए जाते हैं, जो बढ़ती उम्र के लक्षण को कम करने में मदद करता है। साथ ही इसके सेवन से त्वचा हेल्दी रहती है।

पाचन क्रिया रहती है दुरुस्त

बैंगनी पत्ता गोभी का सेवन पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें फाइबर पाया जाता है, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाता है और पाचन से जुड़ी कब्ज, एसिडिटी जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

कैंसर का खतरा होता है कम

कैंसर (Cancer) जैसी घातक बीमारी के खतरे को कम करने के लिए बैंगनी पत्ता गोभी का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें ब्रैसिनिन (Brassinin) पाया जाता है, जो कैंसर के सेल्स को बढ़ने से रोकने में मदद करता है।

खून की कमी होती है दूर

शरीर में खून की कमी होने पर अगर आप बैंगनी पत्ता गोभी का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद आयरन लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है, जिससे हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava