रोटी में लगाकर खाएं देसी घी, मिलेंगे 6 अद्भुत फायदे

रोटी में लगाकर खाएं देसी घी, मिलेंगे अद्भुत फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
रोटी में लगाकर खाएं देसी घी, मिलेंगे अद्भुत फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

रोटी खाना कई लोगों को बेहद पसंद होता है, अधिकांश लोगों का खाना ही रोटी के बिना अधूरा होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं अगर आप रोटी में देसी घी लगाकर खाते हैं, तो यह सेहत को ज्यादा लाभ पहुंचाते हैं। जी हां रोटी में देसी घी लगाकर खाने से इसके गुण बढ़ जाते हैं, क्योंकि देसी घी पोषक तत्वों का भंडार होता है। रोटी में देसी घी लगाकर खाने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि देसी घी में आवश्यक फैटी एसिड और विटामिन पाए जाते हैं, साथ ही देसी घी में विटामिन ए, विटामिन ई, विटामिन K2, विटामिन डी के साथ-साथ कैल्शियम और ओमेगा 3 जैसे खनिज भी अच्छी मात्रा में मौजूद होते हैं। जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं रोटी में देसी घी लगाकर खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

रोटी में लगाकर खाएं देसी घी, मिलेंगे अद्भुत फायदे-Benefits Of Eating Roti With Desi Ghee In Hindi

इम्यूनिटी होती है मजबूत

देसी घी में विटामिन ए और विटामिन ई पाया जाता है, इसलिए अगर आप रोजाना नियमित रूप से रोटी में देसी घी लगाकर खाते हैं, तो इससे इम्यूनिटी बूस्ट (Boost Immunity) होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

देसी घी कैल्शियम, विटामिन डी और विटामिन के से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप रोजाना रोटी में देसी घी लगाकर सेवन करते हैं, तो इससे हड्डियां (Bones) मजबूत होती है और हड्डियों से जुड़ी परेशानियां भी दूर होती है।

वजन होता है कंट्रोल

अगर आप रोटी में देसी घी लगाकर खाते हैं, तो यह वजन (Weight) को नियंत्रित करने में मदद करता है। क्योंकि देसी घी मेटाबॉलिज्म को सही रखने में मदद करता है। साथ ही रोटी पर घी लगाने से रोटी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम हो जाता है, जिस वजह से भूख कम लगती है और वजन नियंत्रित रहता है।

हृदय के लिए फायदेमंद

रोटी में देसी घी लगाकर खाना हृदय (Heart) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि देसी घी ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर होता है, जो गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे हृदय स्वस्थ रहता है और हृदय से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है।

शरीर को मिलती है ऊर्जा

कमजोरी और सुस्ती महसूस होने पर अगर आप रोटी में देसी घी लगाकर खाते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि देसी घी में मौजूद तत्व शरीर को दिनभर एनर्जेटिक (Energetic) रखने में मददगार साबित होते हैं।

स्किन के लिए फायदेमंद

रोटी में देसी घी लगाकर खाना स्किन (Skin) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि देसी घी विटामिन ई से भरपूर होता है, जो त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करता है। साथ ही इसके सेवन त्वचा पर निखार आता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications