सालमन मछली खाने के 7 फायदे- Salmon Fish Khane Ke Fayde

सालमन मछली के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
सालमन मछली के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

मछली का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि मछली में वो सभी तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मददगार साबित होते हैं। मछली में भी बात अगर सालमन मछली (Salmon Fish) की कि जाए, तो इसका सेवन सेहत को अनगिनत लाभ पहुंचाता है। क्योंकि सालमन मछली में प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड विटामिन-बी, विटामिन ए, विटामिन-डी, कैल्शियम, आरयन, फास्‍फोरस और सेलेनियम जैसे तत्व पाए जाते हैं। इसलिए अगर आप सालमन मछली का सेवन करते हैं, तो इससे स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं दूर होती है। तो आइए जानते हैं सालमन मछली खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

सालमन मछली खाने के 7 फायदे

1- हृदय (Heart) को स्वस्थ बनाए रखने के लिए सालमन मछली का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि सालमन मछली में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है, इसलिए इसका सेवन करने से हृदय रोगों का जोखिम कम होता है।

2- दिमाग की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए भी सालमन मछली का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि सालमन मछली ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर होता है, जो याददाश्त (Memory) को तेज करने में मददगार साबित होते हैं।

3- कैंसर (Cancer) एक जानलेवा बीमारी है, इसलिए इसके रोकथाम के लिए अगर आप सालमन मछली का सेवन करते हैं, तो यह काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि सालमन मछली का सेवन कोलन कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर और ब्रेस्ट कैंसर से बचाने में मददगार साबित होता है।

4- शरीर में प्रोटीन (Protein) की कमी के कारण आप कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं, लेकिन अगर आप सालमन मछली का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में प्रोटीन की कमी नहीं होती है। क्योंकि सालमन मछली में प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है।

5- हड्डियों (Bones) को स्वस्थ बनाए रखने के लिए सालमन मछली का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि सालमन मछली में विटामिन डी और कैल्शियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है, इसलिए इसका सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है।

6- सालमन मछली का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है, जिससे आपका शरीर वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बच सकता है।

7- जो लोग बढ़ते मोटापा (Obesity) से परेशान है, उन्हें सालमन मछली का सेवन करना चाहिए, क्योंकि सालमन मछली में कैलोरी की काफी कम मात्रा पाई जाती है, इसलिए इसका सेवन करने से मोटापा कम होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava