सत्तू का पराठा खाने से मिलते हैं ये 4 फायदे

सत्तू का पराठा खाने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
सत्तू का पराठा खाने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

सत्तू का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि सत्तू पोषक तत्वों से भरपूर होता है। सत्तू का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सत्तू के पराठे का सेवन किया है। सत्तू का पराठा खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत को भी काफी लाभ पहुंचाता है। सत्तू के पराठे का सेवन करने से वजन घटाने में मदद मिलती है, साथ ही स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि सत्तू का पराठा आयरन, सोडियम, फाइबर, आयरन, मैंगनीज, प्रोटीन, मैग्नीशियम जैसे तत्वों से भरपूर होता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं सत्तू का पराठा खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

सत्तू का पराठा खाने से मिलते हैं ये 4 फायदे-Benefits Of Eating Sattu Paratha In Hindi

वजन कम करने में सहायक

अगर आप अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं और वजन कम (Weight Loss) करना चाहते हैं, तो आपको अपनी डाइट में सत्तू के पराठा को शामिल करना चाहिए। क्योंकि इसमें फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे वजन कम करने में फायदा मिलता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज (Diabetes) रोगियों को अपने खान-पान का खास ध्यान रखना पड़ता है, ऐसे में अगर डायबिटीज के मरीज सत्तू के पराठा का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि सत्तू का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में सहायक होते हैं।

खून की कमी होती है दूर

शरीर में खून की कमी यानि एनीमिया (Anemia) की शिकायत होने पर अगर आप सत्तू के पराठा का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है, जिससे हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है और खून की कमी दूर होती है।

शरीर रहता है एनर्जेटिक

कमजोरी और सुस्ती महसूस होने पर अगर आप सत्तू के पराठा का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें प्रोटीन, आयरन जैसे तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर को दिनभर एनर्जेटिक (Energetic) रखने में मदद करते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now