अंजीर (Anjeer) एक ड्राई फ्रूट्स हैं, जो खाने में स्वादिष्ट के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। लेकिन क्या आपने कभी भीगे अंजीर का सेवन किया है, अगर नहीं तो आज से ही करना शुरू कर दें, क्योंकि भीगे हुए अंजीर का सेवन स्वास्थ्य को कई गुना लाभ पहुंचाता है। भीगे अंजीर खाने से कई बीमारियां भी दूर होती है। क्योंकि अंजीर को भिगोकर खाने से इसके गुण कई गुना बढ़ जाते हैं, इसलिए यह स्वास्थ्य को ज्यादा लाभ पहुंचाते हैं। साथ ही अंजीर पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। अंजीर में जिंक, मैंगनीज, मैग्नीशियम, आयरन, फाइबर जैसे तत्व भरपूर मात्रा में पाये जाते हैं। साथ ही अंजीर में एंटीऑक्सीडेंट गुण भी मौजूद होता है, जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। आइए जानते हैं भीगे अंजीर खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।
भीगे अंजीर खाने के फायदे (Bhige Anjeer Khane Ke Fayde In Hindi)
शुगर लेवर होता है कम
भीगे अंजीर का सेवन डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अंजीर में उच्च मात्रा में पोटेशियम होता है, जो शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मददगार साबित होता है।
वजन घटाने में मददगार
भीगे अंजीर का सेवन वजन (Weight) कम करने में काफी मददगार साबित होता है। क्योंकि अंजीर में फाइबर, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस जैसे तत्व मौजूद होते हैं, जो पेट को लंबे समय तक भरा-भरा रखते हैं, जिससे भूख कम लगती है।
महिलाओं के लिए फायदेमंद
भीगे अंजीर का सेवन महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अंजीर खाने से पीरियड्स (Periods) के समय होने वाली कठिनाइयां दूर होती है। साथ ही भीगे अंजीर का सेवन करने से महिलाओं में कमजोरी की शिकायत भी दूर होती है।
हड्डियां होती है मजबूत
भीगे अंजीर में कैल्शियम की भरपूर मात्रा मौजूद होती है। जो हड्डियों (Bones) के लिए बेहद फायदेमंद साबित होती है। रोजाना भीगे अंजीर का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है। साथ ही जोड़ों के दर्द की शिकायत भी दूर होती है।
दिल के लिए फायदेमंद
भीगे अंजीर का सेवन दिल (Heart) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अंजीर एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होते हैं, जो हृदय को स्वस्थ रखने में मददगार साबित होते हैं। साथ ही भीगे अंजीर का सेवन करने से ट्राइग्लिसराइड्स का स्तर भी कम होता है, जो हृदय की बीमारी का सबसे बड़ा कारण होता है।
इम्यूनिटी होती है मजबूत
भीगे अंजीर एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होते हैं, इसलिए इसका सेवन करने से रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है। जिससे आप किसी भी तरह के वायरल इंफेक्शन की चपेट में आने से बच सकते हैं।
एनीमिया की शिकायत होती है दूर
भीगे हुए अंजीर का सेवन करने से एनीमिया (Anemia) यानि खून की कमी दूर होती है। क्योंकि अंजीर में आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मददगार साबित होता है। जिससे खून की कमी दूर होती है।
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
