खजूर का सेवन तो आपने किया ही होगा, लेकिन क्या आपने कभी भीगे खजूर (Soaked Dates) का सेवन किया है। भीगे खजूर का सेवन सेहत को ज्यादा लाभ पहुंचाते है। क्योंकि खजूर को भिगोकर खाने से इसके गुण कई गुना बढ़ जाते हैं, साथ ही खजूर पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। खजूर में कैल्शियम, फाइबर, फ्रुक्टोज, आयरन, फोलेट, प्रोटीन, मैग्नीशियम, विटामिन बी 6 जैसे तत्व पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। इसलिए अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट भीगे खजूर का सेवन करते हैं, तो इससे स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। साथ ही शरीर स्वस्थ रहता है। तो आइए जानते हैं भीगे खजूर खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।
भीगे खजूर सेहत के लिए है वरदान, इन बीमारियों से रहेंगे दूर-Benefits Of Eating Soaked Dates In Hindi
कब्ज की समस्या होती है दूर
कब्ज (Constipation) की समस्या होने पर रोज सुबह खाली पेट भीगे खजूर का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि भीगे खजूर फाइबर से भरपूर होते हैं, जो कब्ज की समस्या को दूर करने में मददगार साबित होता है।
कोलेस्ट्रॉल कम करने में मददगार
कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) को कम करने के लिए भीगे खजूर का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि भीगे खजूर एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होते हैं, जो शरीर में बढ़ते खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं, जिससे हार्ट हेल्दी रहता है।
स्किन के लिए फायदेमंद
भीगे खजूर का सेवन स्किन (Skin) को भी कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि भीगे खजूर आयरन, विटामिन जैसे तत्वों से भरपूर होते हैं, जो स्किन को हेल्दी रखने में और स्किन संबंधी समस्याओं को दूर करने में मददगार साबित होते हैं।
खून की कमी होती है दूर
शरीर में खून की कमी होने पर भीगे खजूर का खाली पेट सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि भीगे खजूर आयरन से भरपूर होते हैं, जो शरीर में हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) के स्तर को बढ़ाने में मदद करते हैं, जिससे खून की कमी दूर होती है।
शरीर में बनी रहती है एनर्जी
कमजोरी और थकान महसूस होने पर भीगे खजूर का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि भीगे खजूर फ्रुक्टोज, आयरन और प्रोटीन से भरपूर होते हैं, जो शरीर में एनर्जी (Energy) लेवल को बनाए रखने में मदद करते हैं।
हड्डियों के लिए फायदेमंद
भीगे खजूर का सेवन हड्डियों (Bones) के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। क्योंकि भीगे खजूर कैल्शियम और मैग्नीशियम से भरपूर होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं और हड्डियों से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है।
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।