रोज खाएं अंकुरित अनाज, मिलेंगे कई फायदे

रोज खाएं अंकुरित अनाज, मिलेंगे कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
रोज खाएं अंकुरित अनाज, मिलेंगे कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हेल्दी चीजों को खाने की सलाह दी जाती है। ऐसे में अगर आप रोजाना अंकुरित अनाज का सेवन करते हैं, तो यह बेहद फायदेमंद होता है। अंकुरित अनाज पोषक तत्वों से भरपूर होता है। अंकुरित अनाज में प्रोटीन और फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, साथ ही इसमें फास्फोरस, आयरन, कैल्शियम, जिंक, विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई जैसे तत्व भी मौजूद होते हैं, जो स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मददगार होते हैं। बता दें कि आप रोजाना सुबह नाश्ते में सोयाबीन, काले चने, मूंग दाल, मोंठ, इत्यादि अनाजों को अंकुरित कर के खा सकते हैं। तो आइए जानते हैं अंकुरित अनाज खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

रोज खाएं अंकुरित अनाज, मिलेंगे कई फायदे-Benefits Of Eating Sprouts Daily In Hindi

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

अंकुरित अनाज विटामिन सी और विटामिन ई से भरपूर होता है। इसलिए अगर आप इसे अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी बूस्ट (Boost Immunity) होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

वजन कम करने में फायदेमंद

अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको रोजाना सुबह नाश्ते में अंकुरित अनाज का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें फाइबर और प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और जल्दी भूख नहीं लगती है। जिससे वजन कम करने में फायदा मिलता है।

खून की कमी होती है दूर

शरीर में खून की कमी यानि एनीमिया (Anemia) की शिकायत होने पर अगर आप रोजाना सुबह नाश्ते में अंकुरित अनाज का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद आयरन लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है, जिससे हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है।

पाचन क्रिया रहती है दुरुस्त

रोजाना सुबह नाश्ते में अंकुरित अनाज का सेवन पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें फाइबर पाया जाता है, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

शरीर को मिलती है ऊर्जा

कमजोरी और थकान महसूस होने पर अगर आप रोजाना सुबह नाश्ते में अंकुरित अनाज का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें प्रोटीन और आयरन जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को दिनभर एनर्जेटिक (Energetic) रखने में मदद करते हैं।

त्वचा के लिए फायदेमंद

अंकुरित अनाज का सेवन त्वचा (Skin) के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। क्योंकि रोजाना सुबह अंकुरित अनाज का सेवन करने से शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और खून साफ होता है, जिससे त्वचा से जुड़ी समस्याएं दूर होती है और त्वचा स्वस्थ रहती है।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

रोजाना सुबह नाश्ते में अंकुरित अनाज का सेवन हड्डियों (Bones) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है और हड्डियों से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।