गर्भवती महिलाएं खाली पेट खाएं ये चीजें, मिलते हैं कई फायदे- Pregnancy Me Khali Pet Khaye Ye Chize, Milte Hai Kai Fayde

गर्भवती महिलाएं खाली पेट खाएं ये चीजें, मिलते हैं कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
गर्भवती महिलाएं खाली पेट खाएं ये चीजें, मिलते हैं कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

गर्भवती महिलाओं (Pregnant women) को अपने खान-पान का खास ध्यान रखना पड़ता है, क्योंकि गर्भवती महिलाएं जो भी खाती है, उसका सीधा असर गर्भ में पल रहे शिशु के ऊपर पड़ता है, इसलिए गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक चीजों का ही सेवन करना चाहिए। क्योंकि पौष्टिक चीजें खाने से मां और बच्चा दोनों स्वस्थ रहते हैं। लेकिन कई ऐसी चीजें भी होती हैं, जिसका गर्भावस्था के दौरान सुबह खाली पेट सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे मां और शिशु दोनों पर असर पड़ता है। इसलिए सुबह खाली पेट डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए, जो मां और शिशु दोनों के लिए फायदेमंद साबित होता है, तो आइए जानते हैं गर्भवती महिलाओं को सुबह खाली पेट क्या-क्या खाना चाहिए।

गर्भवती महिलाएं खाली पेट खाएं ये चीजें, मिलते हैं कई फायदे

ड्राई फ्रूट्स

गर्भवती महिलाओं के लिए ड्राई फ्रूट्स (Dry Fruits) का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि ड्राई फ्रूट्स में प्रोटीन और अमीनो एसिड, जिंक, कैल्शियम और फाइबर जैसे तत्व भरपूर पाए जाते हैं, इसलिए गर्भवती महिलाएं अगर सुबह खाली पेट ड्राई फ्रूट्स जैसे बादाम, काजू, मूंगफली और अखरोट का सेवन करती हैं, तो इससे उनके शरीर में दिनभर एनर्जी बनी रहती है, साथ ही मां और बच्चा भी स्वस्थ रहते हैं।

साबुत अनाज

साबुत अनाज का सेवन गर्भवती महिलाओं के लिए काफी लाभदायक साबित होता है। क्योंकि साबुत अनाज में विटामिन, प्रोटीन और फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है, इसलिए अगर गर्भवती महिलाएं दलिया (Daliya), ओट्स (Oats) जैसी चीजों का सेवन करती है, तो इससे मां और शिशु दोनों स्वस्थ रहते हैं और पाचन क्रिया भी सही रहती है।

अंडा

गर्भवती महिलाओं के लिए अंडा (Egg) का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि अंडा में प्रोटीन, कैल्शियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो गर्भावस्था के दौरान काफी जरूरी होते हैं। इसलिए अगर गर्भवती महिलाएं सुबह के नाश्ते में अंडा खाती है, तो इससे शरीर में एनर्जी बनी रहती है।

फल

गर्भवती महिलाओं के लिए फलों (Fruits) का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि फल विटामिन से भरपूर होते हैं, इसलिए अगर गर्भवती महिलाएं सुबह के नाश्ते में फल का सेवन करती है, तो इससे मां और बच्चा दोनों स्वस्थ रहते हैं। लेकिन हां सुबह खाली पेट साइट्रस फल संतरा, कीवी, नींबू जैसे फलों का सेवन नहीं करना चाहिए।

दूध

गर्भवती महिलाओं के लिए दूध (Milk) का सेवन काफी लाभदायक साबित होता है। क्योंकि दूध में कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो गर्भवास्था के दौरान काफी जरूरी होता है। दूध का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।