प्रेगनेंसी में करें इन 5 सब्जियों का सेवन, मिलते हैं कई लाभ- Pregnancy Me Kare In Sabjiyon Ka Sevan, Milte Hai Kai Laabh

प्रेगनेंसी में करें इन सब्जियों का सेवन, मिलते हैं कई लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)
प्रेगनेंसी में करें इन सब्जियों का सेवन, मिलते हैं कई लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)

प्रेगनेंसी (Pregnancy) में महिलाओं को अपने खान-पान का खास ध्यान रखना पड़ता है। क्योंकि अच्छे खानपान से ही गर्भवती महिला स्वस्थ और सेहतमंद रहती है, साथ ही खान-पान का सीधा असर बच्चे के स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। खानपान में बरती गई लापरवाही कई तरह की परेशानियों का कारण बन सकती हैं। इसलिए गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को ताजी सब्जियों का सेवन करना चाहिए। क्‍योंकि इनमें कई पोषक तत्‍व और मिनरल्‍स पाए जाते हैं, जो उनके और शिशु के बेहतर स्‍वास्‍थ्‍य के लिए बहुत जरूरी हैं। आइए जानते हैं प्रेगनेंसी में महिलाओं को किन-किन सब्जियों का सेवन करना चाहिए।

प्रेगनेंसी में करें इन 5 सब्जियों का सेवन, मिलते हैं कई लाभ

चुकंदर- प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को चुकंदर (Beetroot) का सेवन करना चाहिए। क्योंकि चुकंदर में आयरन, विटामिन सी जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, इसलिए अगर आप चुकंदर का सेवन करते हैं, तो इससे मां और शिशु दोनों स्वस्थ रहते हैं। साथ ही प्रेगनेंसी के दौरान आयरन की कमी भी नहीं होती है।

शिमला मिर्च- गर्भवती महिलाओं के लिए शिमला मिर्च (Capsicum) का सेवन लाभदायक साबित होता है। क्योंकि शिमला मिर्च पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसलिए अगर गर्भवती महिलाएं शिमला मिर्च का सेवन करती हैं, तो इससे गर्भावस्था के दौरान खून की कमी नहीं होती है।

ब्रोकली- गर्भावस्था के दौरान ब्रोकली (broccoli) का सेवन फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि ब्रोकली विटामिन सी, के और फोलेट से भरपूर होती है। इसलिए ब्रोकली का सेवन करने से बच्चा और मां दोनों स्वस्थ रहते हैं।

हरी मटर- गर्भवती महिलाओं को हरे मटर (Green peas) का सेवन करना चाहिए। क्योंकि हरे मटर में प्रोटीन के अलावा कई विटामिन्स पाए जाते हैं। इसलिए अगर गर्भवती महिलाएं हरी मटर का सेवन करती है, तो इससे कमजोरी महसूस नहीं होती है। साथ ही गर्भावस्था के दौरान होने वाली कई परेशानियां भी दूर होती है।

टमाटर- प्रेगनेंसी के समय टमाटर (Tomato) का सेवन लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि टमाटर में विटामिन सी, विटामिन के और फोलेट जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो मां और शिशु दोनों के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी साबित होते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications