गर्मी में तरबूज खाने के कई फायदे- Garmi Me Watermelon Khane Ke Fayde

गर्मी में तरबूज खाने के कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
गर्मी में तरबूज खाने के कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

गर्मी के मौसम (Summer season) में स्वास्थ्य का ज्यादा ध्यान रखना पड़ता है। क्योंकि गर्मी में चिलचिलाती धूप और लू की वजह से अक्सर लोग बीमार पड़ जाते हैं। साथ ही गर्मी में लोगों को डिहाइड्रेशन की शिकायत हो जाती है, इसलिए गर्मी के मौसम में ऐसे चीजों का सेवन करना चाहिए, जिससे शरीर हाइड्रेट रहे। ऐसे में तरबूज (Watermelon) का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि तरबूज में 90 प्रतिशत पानी होता है। इसलिए इसका सेवन करने से शरीर में पानी की कमी दूर होती है। साथ ही तरबूज का सेवन करने से कई बीमारियां भी दूर होती है। क्योंकि तरबूज पोषक तत्वों से भरपूर होता है। तरबूज में फाइबर, पोटैशियम, आयरन और विटामिन-ए, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। आइए जानते हैं गर्मी के मौसम में तरबूज खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

गर्मी में तरबूज खाने के कई फायदे (Garmi Me Watermelon Khane Ke Fayde In Hindi)

पाचन रहता है बेहतर

गर्मी के मौसम में अक्सर लोगों को पाचन (Digestion) संबंधी समस्या हो जाती है। लेकिन अगर आप तरबूज का सेवन करते हैं, तो इससे पाचन बेहतर रहता है। साथ ही पाचन तंत्र मजबूत भी होता है।

इम्यूनिटी मजबूत होती है

तरबूज में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसलिए इसके सेवन से इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है। जिससे आप किसी भी तरह के वायरल इंफेक्शन से काफी हद तक बच सकते हैं।

मोटापा होता है कम

जो लोग बढ़ते मोटापा (Obesity) से परेशान हैं, उनको तरबूज का सेवन करना चाहिए। क्योंकि तरबूज में फाइबर मौजूद होता है। इसलिए इसका सेवन करने से वजन आसानी से कम होता है।

शरीर को मिलती है ठंडक

गर्मी के मौसम में तरबूज का सेवन करने से शरीर को ठंडक मिलती है। साथ ही एनर्जी (Energy) भी मिलती है। क्योंकि तरबूज की तासीर ठंडी होती है और तरबूज में 90 प्रतिशत पानी होता है। इसलिए इसका सेवन करने से डिहाइड्रेशन की शिकायत नहीं होती है।

आंखों के लिए फायदेमंद

तरबूज का सेवन आंखों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि तरबूज में विटामिन ए मौजूद होता है और विटामिन ए आंखों के लिए बहुत जरूरी होता है। इसलिए इसका सेवन करने से आंखों की रोशनी तेज होती है।

ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है

जिन लोगों को ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) की शिकायत होती है, उनके लिए तरबूज का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि तरबूज का सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है।

किडनी के लिए फायदेमंद

तरबूज किडनी (Kidney) को डिटॉक्स करने में मददगार साबित होता है। इललिए जिन लोगों को किडनी स्टोन की समस्या होती है, उनके लिए तरबूज का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है।

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल

तरबूज कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) लेवल को नियंत्रित करने में मददगार साबित होता है। क्योंकि तरबूज में फाइबर मौजूद होता है, इसलिए अगर कोई तरबूज का सेवन करता है, तो इससे कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रहता है। जिससे हार्ट संबंधी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।

खून की कमी होती है दूर

जिन लोगों को एनीमिया (Anemia) यानी शरीर में खून की कमी की शिकायत होती है। उनको तरबूज या तरबूज के जूस का सेवन करना चाहिए। क्योंकि तरबूज में आयरन की अच्छी मात्रा मौजूद होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now