अलसी और धनिया के बीजों का पाउडर एक साथ खाने के 5 फायदे

अलसी और धनिया के बीजों का पाउडर एक साथ खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
अलसी और धनिया के बीजों का पाउडर एक साथ खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

अलसी के बीजों का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। तो वहीं धनिया के बीज भी औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। लेकिन क्या आपने कभी अलसी और धनिया के बीजों का साथ में सेवन किया है। अलसी और धनिया के बीजों का एक साथ सेवन सेहत के लिए बेहद लाभकारी होता है। अलसी और धनिया के बीजों के पाउडर का सेवन आप गुनगुने पानी के साथ कर सकते हैं। इस मिश्रण का सेवन करने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती है। क्योंकि अलसी में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, फोलेट और पोटेशियम अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। तो वहीं धनिया में फाइबर, विटामिन सी, विटामिन ए, फॉस्फोरस, आयरन और कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो आपको कई रोगों से बचाने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं अलसी और धनिया के बीजों का पाउडर खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

अलसी और धनिया के बीजों का पाउडर एक साथ खाने के 5 फायदे-Benefits Of Flaxseeds And Coriander Seeds Powder In Hindi

वजन कम करने में मददगार

बढ़ता वजन कई बीमारियों का कारण बन सकता है। इसलिए इसको कंट्रोल करना जरूरी होता है। वजन (Weight) को कंट्रोल करने के लिए अगर आप अलसी और धनिया के बीजों के पाउडर का गुनगुने पानी के साथ सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद फाइबर वजन को कंट्रोल करने में मदद करता है।

कब्ज में फायदेमंद

अगर आप कब्ज (Constipation) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको अलसी और धनिया के बीजों के पाउडर का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें फाइबर पाया जाता है, जो मल त्याग को आसान बनाता है और कब्ज की समस्या को दूर करता है। साथ ही इसके सेवन से पाचन क्रिया भी दुरुस्त रहती है।

शरीर होता है डिटॉक्स

शरीर में जमे विषाक्त पदार्थ को बाहर निकालने के लिए अलसी और धनिया के बीजों के पाउडर का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि अगर आप गुनगुने पानी के साथ इस मिश्रण का सेवन करते हैं, तो इससे टॉक्सिन्स (Toxins) बाहर निकलते हैं और शरीर डिटॉक्स होता है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

अलसी और धनिया के बीजों के पाउडर का सेवन त्वचा (Skin) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसके सेवन से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं, जिससे त्वचा से जुड़ी समस्याएं दूर होती है और त्वचा हेल्दी रहती है।

कैल्शियम की कमी होती है दूर

शरीर में कैल्शियम (Calcium) की कमी होने पर हड्डियों से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन अगर आप गुनगुने पानी के साथ अलसी और धनिया के बीजों के पाउडर का सेवन करते हैं, तो इससे कैल्शियम की कमी दूर होती है। क्योंकि इस मिश्रण में कैल्शियम की प्रचुर मात्रा पाई जाती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now