गिंको बाइलोबा (जिंको बिलोबा) के 6 फायदे- Ginkgo Biloba Ke Fayde

गिंको बाइलोबा (जिंको बिलोबा) के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
गिंको बाइलोबा (जिंको बिलोबा) के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

आयुर्वेद में कई जड़ी बूटी का उपयोग किया जाता है, जो सेहत को कई लाभ पहुंचाते हैं। उन्हीं में से एक जड़ी बूटी गिंको बाइलोबा (जिंको बिलोबा) (Ginkgo Biloba) है। गिंको बाइलोबा के पत्ते, जड़ और छाल में कई आयुर्वेदिक गुण होते हैं, जो कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर करने में मददगार साबित होते हैं। गिंको बाइलोबा में मल्टीविटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। साथ ही गिंको बाइलोबा में एंटीडिप्रेसेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी मौजूद होता है, जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होता है। तो आइए जानते हैं गिंको बाइलोबा (जिंको बिलोबा) के क्या-क्या फायदे होते हैं।

गिंको बाइलोबा (जिंको बिलोबा) के 6 फायदे

1- हृदय (Heart) शरीर का महत्वपूर्ण अंग है, इसलिए इसको स्वस्थ रखना जरूरी होता है। हृदय को स्वस्थ रखने के लिए गिंको बाइलोबा का सेवन लाभदायक साबित होता है। क्योंकि गिंको बाइलोबा एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो हृदय रोगों के जोखिम को कम करने में मदद करते हैं।

2- गिंको बाइलोबा का सेवन आंखों के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि गिंको बाइलोबा में विटामिन सी और कई एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं, जो आंख संबंधी समस्याओं को दूर करने में और आंखों को स्वस्थ रखने में मददगार साबित होते हैं।

3- आजकल ज्यादातर लोग बढ़ते मोटापा (Obesity) से परेशान हैं, बढ़ता मोटापा कई बीमारियों को जन्म दे सकता है। इसलिए इसको कंट्रोल करना जरूरी होता है। मोटापा को कंट्रोल करने के लिए गिंको बाइलोबा का सेवन करना चाहिए, क्योंकि इसमें एंटी ओबेसिटी प्रभाव पाया जाता है, जो मोटापा को कंट्रोल करने में मदद करता है।

4- गिंको बाइलोबा का उपयोग स्वास्थ्य के साथ-साथ स्किन (Skin) के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि गिंको बाइलोबा में विटामिन सी जैसे तत्व पाए जाते हैं, इसलिए अगर आप गिंको बाइलोबा का फेस पैक बनाकर चेहरे पर लगाते हैं, तो इससे झुर्रियों, पिंपल्स की शिकायत दूर होती है।

5- माइग्रेन (Migraine) की समस्या एक आम समस्या बन गई है, माइग्रेन की शिकायत होने पर काफी असहनीय दर्द होता है, लेकिन अगर आप गिंको बाइलोबा का सेवन करते हैं, तो इससे माइग्रेन के दर्द में आराम मिलता है।

6- शरीर में दर्द और सूजन (Swelling) की शिकायत होने पर गिंको बाइलोबा का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि गिंको बाइलोबा में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होता है, जो दर्द और सूजन को कम करने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava