बकरी के दूध के फायदे- Bakari ke dudh ke fayde

कई मायनों में सेहत के लिए फायदेमंद है बकरी का दूध
कई मायनों में सेहत के लिए फायदेमंद है बकरी का दूध

शरीर के स्वास्थ के लिए दूध बहुत जरूरी है। इसमें कैल्शियम, प्रोटीन, पोटैशियम और विटामिन डी पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। ज्यादातर लोग,गाय या भैंस के दूध को पसंद करते हैं,लेकिन बकरी का दूध (Bakri ke dudh ke kya-kya fayde hai) भी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद है। यह शरीर को पोषण देने के साथ ही कई तरह की शारीरिक और मानसिक समस्याओं से भी राहत पहुंच सकता है। इम्यून सिस्टम को बढ़ाने से लेकर डेंगू तक की समस्या में बकरी का दूध फायदेमंद है।

बकरी के दूध के फायदे Benefits of Goat Milk in Hindi

हृदय (Goat's milk is good for heart)

बकरी के दूध में मैग्नीशियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो खासकर हृदय के लिए फायदेमंद माना जाता है। मैग्नीशियम हृदय की धड़कन को बनाए रखने में मददगार होता है। इसके अलावा कोलेस्ट्रॉल की मात्रा भी कम होती है, जिस कारण यह हृदय और दमनियों के लिए फायदेंमंद हो सकता है। ऐस में बकरी का दूध पीने से हृदय स्वस्थ रहता है।

सूजन कम करने के लिए (Goat's milk is beneficial to reduce inflammation)

बकरी के दूध का उपयोग सूजन को कम करने के लिए भी किया जाता है। इसके दूध में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो आपके शरीर की सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं।

हड्डियों की मजबूती (Bones are strengthened by drinking goat's milk)

बकरी के दूध का सेवन करने से हड्डियां मजबूत हो सकती हैं। बकरी के दूध को कैल्शियम का अच्छा सोर्स माना गया है। साथ ही इसमें कुछ मात्रा में मैग्नीशियम और फॉस्फोरस भी पाए जाते हैं। ये तीनों ही हड्डियों को स्वस्थ रखने का काम कर सकते हैं।

चयापचय (Goat milk for metabolism)

एक शोध में सामने आया है कि, बकरी का दूध उन लोगों के लिए फायदेमंद माना जाता है, जिनका शरीर पोषक तत्वों को अवशोषित करने में असमर्थ होता है। इसके सेवन से शरीर में आयरन और कॉपर के चयापचय में मदद मिल सकती है।

डेंगू में असरदार है (Goat's milk is effective in dengue)

डेंगू की समस्या में बकरी का दूध काफी फायदेमंद होता है। डेंगू बुखार में ब्लड प्लेटलेट की कमी हो जाती है। बकरी के दूध में सेलेनियम पाया जाता है जो ब्लड प्लेटलेट काउंट को बढ़ाने में मदद करता है। ऐसे में बकरी का दूध एक आसान और प्रभावी उपया है जिसके सेवन से डेंगू जैसी गंभीर समस्या में भी काफी हद तक छुटकारा पाया जा सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।