गोंद मोरिंगा के फायदे- gond moringa ke fayde

गोंद मोरिंगा के हैं जबरदस्त फायदे
गोंद मोरिंगा के हैं जबरदस्त फायदे

गोंद मोरिंगा (Gond Moringa) को सहजन के नाम से भी जाना जाता है। ये एक सुपरफूड है, इसे साबुत खाया जा सकता है या फिर पाउडर के रूप में भी उपयोग कर सकते हैं। यह बालों और त्वचा को चमकदार बनाने में काफी मदद करता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन-ए, सी और ई पाया जाता है जिसके जरिए त्वचा को जवां और बालों को काला-लंबा बनाए रखने में मदद करता है।

गोंद मोरिंगा के फायदे- gond moringa ke fayde in Hindi

चमकदार त्वचा (Gond Moringa is beneficial for skin)

मोरिंगा में विटामिन-ए प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो, त्वचा की सुंदरता को बरकरार रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके साथ ही इसके सेवन से ड्राई त्वचा से छुटकारा मिलता है साथ ही, चेहरे पर होने वाले पिंपल्स भी खत्म होते हैं और चेहरा निखरने लगता है।

शुक्राणुओं की संख्या बढ़ाने में (Gond moringa is helpful in increasing sperm count)

गोंद मोरिंगा पुरुषों के लिए बेहद ही फायदेमंद है। जिन्हें सेक्सुअल समस्या है उन्हें इसका जरूर सेवन करना चाहिए। इसके सेवन से शुक्राणुओं की संख्या और उनकी गुणवत्ता में सुधार आ सकता है। इसके साथ ही माहवारी में महिलाओं के लिए भी काफी फायदेमंद है मोरिंगा। ये गर्भाशय से जुड़ी कई समस्याओं से बचाता है।

बच्चों के लिए (Gond moringa is beneficial for children)

छोटे शिशुओं की तंदुरुस्ती के लिए भी मोरिंगा का सेवन फायदेमंद होता है। सहजन में कैल्शियम लोहा मैग्नीशियम फास्फोरस आदि भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। गर्भवती महिलाएं अगर इसका सेवन करें तो इससे शिशु को भी कैल्शियम की भरपूर मात्रा मिलती है। इसमें पाए जाने वाले सभी तत्व बच्चों के शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

उच्च रक्तचाप (gond moringa in high blood pressure)

उच्च रक्तचाप के लोगों के लिए मोरिंगा काफी फायदेमंद है। इसके लिए सहजन की पत्तियों का रस निकालकर इसका काढ़ा बनाकर सेवन करने से लाभ मिलता है। इसके अलावा काढ़ा पीने से घबराहट उल्टी चक्कर आने आदि समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है।

पाचन संबंधी समस्याएं (gond Moringa is beneficial for digestive problems)

गोंद मोरिंगा का उपयोग पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे- पेचिश, दस्त, कोलाइटिस आदि संबंधित समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए किया जा सकता है। इसके लिए एक चम्मच मोरिंगा के ताजी पत्तियों के रस को एक चम्मच शहद में, नारियल पानी मिलाकर पीने से पाचन संबंधित तमाम समस्याओं से आपको राहत मिलती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।