छठ पूजा में चढ़ने वाला डाभ नींबू सेहत के लिए है वरदान, खाने से मिलते हैं ये 6 फायदे

छठ पूजा में चढ़ने वाला डाभ नींबू सेहत के लिए है वरदान, खाने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
छठ पूजा में चढ़ने वाला डाभ नींबू सेहत के लिए है वरदान, खाने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

लोकआस्था का महापर्व कहा जाने वाला छठ उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में बहुत ज्यादा लोकप्रिय है। छठ में नारियल, ठेकुआ, शकरकंद, सेब, केला समेत कई तरह की सब्जियां और फल चढ़ाए जाते हैं। इन्हीं में से एक फल डाभ नींबू (Grapefruit) है। डाभ नींबू बाहर से पीला और अन्दर से लाल रंग का होता है, डाभ नींबू को चकोतरा भी कहा जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं डाभ नींबू का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। जी हां क्योंकि डाभ नींबू पोषक तत्वों से भरपूर होता है। डाभ नींबू का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि डाभ नींबू में विटामिन सी, विटामिन ए, कैल्शियम, पोटेशियम, फास्फोरस जैसे तई तत्व पाए जाते हैं, साथ ही डाभ नींबू एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भी भरपूर होते हैं, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित होते हैं। तो आइए जानते हैं डाभ नींबू के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

छठ पूजा में चढ़ने वाला डाभ नींबू सेहत के लिए है वरदान, खाने से मिलते हैं ये 6 फायदे-Benefits Of Grapefruit In Hindi

इम्यूनिटी होती है मजबूत

डाभ नींबू विटामिन सी का सबसे अच्छा सोर्स होता है, इसलिए अगर आप डाभ नींबू का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बच सकते हैं।

हार्ट के लिए फायदेमंद

डाभ नींबू का सेवन हार्ट (Heart) के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। क्योंकि डाभ नींबू एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो हार्ट को हेल्दी रखने में और हार्ट संबंधी बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद करता है।

आंखों के लिए फायदेमंद

डाभ नींबू का सेवन आंखों के लिए भी फायदेमंद होता है। क्योंकि डाभ नींबू में विटामिन ए और बीटा कैरोटीन पाया जाता है, जो आंखों की रोशनी (Eye Sight) में सुधार करने में मदद करते हैं। साथ ही इसके सेवन से आंखों से जुड़ी परेशानियां भी दूर होती है।

वजन कम करने में मददगार

अगर आप अपना वजन (Weight) कम करना चाहते हैं, तो आपको डाभ नींबू का सेवन करना चाहिए। क्योंकि डाभ नींबू में कैलोरी की मात्रा कम होती है और विटामिन सी की भरपूर मात्रा होती है, जो वजन को कम करने में मददगार साबित होता है।

ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल

डाभ नींबू का सेवन ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) वाले मरीजों के लिए लाभकारी साबित होता है। क्योंकि इसमें पोटेशियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मददगार साबित होता है। साथ ही इसके सेवन कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी कम होता है, जिससे हार्ट से जुड़ी बीमारियों का जोखिम भी कम होता है।

पाचन से जुड़ी समस्या होती है दूर

पाचन (Digestion) से जुड़ी समस्या होने पर डाभ नींबू का सेवन लाभकारी साबित होता है। क्योंकि इसमें फाइबर पाया जाता है, जो पाचन को बेहतर बनाता है और पाचन से जुड़ी कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava