ग्वार की फली खाने के फायदे

ग्वार की फली खाने के फायदे (sportskeeda Hindi)
ग्वार की फली खाने के फायदे (sportskeeda Hindi)

ग्वार फली (Guar Beans) स्‍वाद में भले ही लाजवाब ना लगे, लेकिन सेहत के लिए इसके गुण बहुत फायदेमंद होते हैं। ग्वार फली में पोषक तत्वों की भरमार होती है। इसके रोजाना के सेवन से व्यक्ति अपना वजन कम कर सकता है। इसके साथ ही इससे दिल से जुड़ी समस्या भी दूर रहती है। इसमें मौजूद पोषक तत्व मधुमेह, कोलेस्ट्रॉल व हृदय की बीमारी जैसी कई समस्याओं से बचाने या फिर उनके लक्षणों को कम करने में भी मदद करते हैं. तो आइए जानते हैं इसके अन्‍य फायदे।

youtube-cover

ग्वार की फली खाने के फायदे : Benefits Of Guar Beans In Hindi

वजन कम करने के लिए -

आज के समय में लोगों का बढ़ता वजन बीमारियों का कारण बन रहा है, इसलिए लोग अपने वजन को कम करने के लिए कई तरह की चीजों का उपयोग करते हैं। लेकिन इसके लिए ग्वार फली का सेवन भी फायदेमंद होता है। ग्वार फली में अन्य सब्जी के मुकाबले अधिक मात्रा में फाइबर होता है जो वजन को कंट्रोल में रखने में मदद करता है। इसके लिए कई लोग सब्जी के साथ-साथ इसे सलाद के रूप में भी इस्तेमाल करते हैं।

कब्ज को दूर करने के लिए -

अगर किसी को कब्ज की समस्या रहती है तो ग्वार फली की सब्जी को अपने डाइट में शामिल करें।इसमें मौजूद फाइबर कब्ज जैसी समस्या को कम करने में सहायक है। इसके नियमित सेवन से पाचन संबंधी समस्या भी आसानी से दूर होती है।

हड्डियां मजबूत होती हैं -

हड्डियों को मजबूत रखने के लिए शरीर में कैल्शियम जरूरी है, जबकि ग्वार फली को कैल्शियम का भंडार माना जाता है। ग्वार फली में मौजूद फॉस्फोरस और कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाते हैं और उन्हें हेल्दी भी रखते हैं।

पाचन शक्ति के लिए -

जिन लोगों को भूख नहीं लगती, उन्हें नियमित रूप से ग्वार की फली का सेवन करना चाहिए। ग्वार की फली भूख बढ़ाती है और पाचन शक्ति सुधारती है।

ब्‍लड शुगर कंट्रोल रहता है -

अगर आप डायबिटीज के शिकार हैं तो आपको नियमित रूप से ग्वार की फली का सेवन करना चाहिए। इसके नियमित सेवन से ब्लड शुगर नहीं बढ़ता।

कोलस्‍ट्रॉल लेवल निय‍ंत्रित रहता है -

ग्वार की फली दिल के लिए भी अच्छी है क्योंकि ये एलडीएल या खराब कोलेस्ट्रॉल लेवल (Cholesterol) को कम करने में मदद करती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications