जामुन खाने में भी काफी स्वादिष्ट लगता है, इसलिए इसका सेवन ज्यादातर लोगों को काफी पसंद होता है। जामुन का सेवन स्वास्थ्य को भी कई लाभ पहुंचाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं जामुन के साथ-साथ जामुन के सिरके (Jamun Vinegar) का सेवन भी स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। जी हां जामुन के सिरके का सेवन करने से कई बीमारियां दूर होती है। क्योंकि जामुन की तरह जामुन का सिरका भी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। जामुन के सिरके में विटामिन ए, विटामिन सी, आयरन, फाइबर मैगनीशियम, पोटैशियम, कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होता है। आइए जानते हैं जामुन के सिरका के क्या-क्या फायदे होते हैं।
जामुन के सिरका के 7 फायदे
1- पेट के लिए जामुन के सिरका का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि जामुन के सिरके में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसलिए जामुन के सिरके का सेवन करने से पाचन तंत्र (Digestion) मजबूत होता है। साथ ही कब्ज, अपच, एसिडिटी जैसी बीमारियां दूर होती है।
2- हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) की बीमारी काफी खतरनाक साबित होती है, लेकिन अगर आप जामुन के सिरके का सेवन करते हैं, तो इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। क्योंकि जामुन के सिरके में पोटैशियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है।
3- किडनी स्टोन (Kidney Stone) की शिकायत होने पर जामुन के सिरके का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि जामुने के सिरके में कई ऐसे तत्व मौजूद होते हैं, जो स्टोन को गलाने में मदद करते हैं।
4- जामुन के सिरके का सेवन हार्ट (Heart) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि जामुन के सिरके का सेवन करने से हार्ट की बीमारियों का खतरा काफी हद तक कम होता है। साथ ही अगर कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ा है, तो वो भी कम होता है।
5- जामुन के सिरके का सेवन डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि जामुन के सिरके में एंटी डायबिटिक गुण पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मददगार साबित होते हैं।
6- शरीर में खून के कमी की शिकायत होने पर जामुन के सिरके का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि जामुन के सिरके में आयरन और विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो शरीर में खून की कमी को दूर करने में मदद करते हैं।
7- जामुन के सिरके का सेवन स्किन (Skin) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि जामुन का सिरका एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, इसलिए इसका सेवन करने से स्किन हेल्दी रहती है। साथ ही स्किन संबंधी समस्या भी दूर होती है।
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।