खिरनी के 5 फायदे- Khirni Ke Fayde

खिरनी के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
खिरनी के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

खिरनी (Khirni) एक मौसमी फल है, जो गर्मी के मौसम में मिलता है। ये फल खाने में मीठी और काफी स्वादिष्ट लगता है। साथ ही खिरनी का सेवन सेहत को भी कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि खिरनी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। खिरनी का सेवन कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर करने में भी मददगार साबित हैं, क्योंकि खिरनी में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन बी के साथ-साथ कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं। जो शरीर को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। आइए जानते हैं खिरनी के क्या-क्या फायदे होते हैं।

खिरनी के 5 फायदे

1- खिरनी में विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसलिए इसका सेवन करने से इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है और इम्यूनिटी हमारे शरीर को बाहरी बैक्टीरिया और वायरस से सुरक्षित रखने में मदद करता है। इसलिए इसका सेवन करने से आप बीमार पड़ने से बच सकते हैं।

2- खिरनी का सेवन स्वास्थ्य के साथ-साथ स्किन (Skin) के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि खिरनी में विटामिन सी के साथ-साथ कई एंटी ऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं, जो स्किन को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।

3- जो लोग दुबलेपन से परेशान हैं, उन्हें खिरनी का सेवन करना चाहिए। क्योंकि खिरनी का सेवन करने से वजन बढ़ाने में मदद मिलती है। साथ ही इसमें प्रोटीन की भी भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो शरीर में एनर्जी बनाए रखने में मददगार साबित होता है।

4- शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ (Toxins) आपको कई बीमारियों का शिकार बना सकते हैं। लेकिन अगर आप खिरनी का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में जमी गदंगी यानि विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं। जो किडनी को स्वस्थ बनाए रखने में मददगार साबित होता है।

5- खिरनी में खून साफ करने वाला गुण पाया जाता है, इसलिए इसका सेवन करने से आप कई बीमारियों के शिकार होने से बच सकते हैं। क्योंकि खून में मौजूद गदंगी की वजह से स्किन और स्वास्थ्य संबंधी कई बीमारियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन खिरनी का सेवन खून को साफ करने में मदद करता है। साथ ही खिरनी का सेवन फेफड़ों और हार्ट (Heart) के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications